IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी 

चार राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में हलचल देखने को मिली है। 40 से अधिक आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। निदेशक और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। 
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और मिजोरम की ब्यूरोक्रेसी में इस हफ्ते बाद बदलाव देखने को मिला है। एक साथ कई आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल (IAS Transfer) किया गया है। उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षण के बाद 21 आईएएस अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। जिसमें शक्ति दुबे का नाम भी शामिल है। वहीं मिजोरम में 9,, महाराष्ट्र में 11 और गुजरात में दो आईएएस अफसर का तबादला हुआ है।

प्रशिक्षु अधिकारी शक्ति दुबे को मुरादाबाद, कोमल पूनिया को इटावा, आदित्य विक्रम अग्रवाल को अयोध्या, मयंक त्रिपाठी को कुशीनगर, हेमंत को आगरा, संस्कृति त्रिवेदी को हरदोई, रिया सैनी को वाराणसी और शिवांश सुभाष जगडी को बलरामपुर जिले में नियुक्त किया गया है।

अपूर्णा सिंह को बस्ती, श्वेता को लखनऊ, शिवम सिंह को प्रयागराज, सलोनी गौतम को मथुरा, सिद्धार्थ सिंह को आजमगढ़, आयुष जायसवाल को अलीगढ़, आयुष्य सैनी को झांसी, मुकुल खंडेलवाल को गोरखपुर और संदीप कुमार नगर में तैनात किया गया है।


महाराष्ट्र आईएएस तबादला

  • राहुल रंजन महिवाल को महाराष्ट्र कृषि  शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद का सदस्य सचिव बनाया गया है।
  • कन्हुराज बागटे को कल्याण, महावितरण का संयुक्त प्रबंध पद के जिम्मेदारी दी गई है।
  • लक्ष्मण राउत को सीईओ महाराष्ट्र राज्य खादी एवं ग्रामीण औद्योगिक बोर्ड के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • गीतांजलि बविस्कार को ज्वाइंट सेक्रेटरी, प्लानिंग डिपार्मेंट मंत्रालय पद पर भेजा गया है।
  • डॉ दिलीप जगदले को जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग मंत्रालय मुंबई के संयुक्त आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पंकज देवरे  को मुंबई में स्थित महाराष्ट्र राज्य बाल संरक्षण आयोग का सचिव बनाया गया है।
  • आईएएस अधिकारी श्वेता सिंघल को महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली में विशेष निवासी आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है।
  • रुचेश जैनशी को राज्य कृषि निगम पुणे के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मीणल कार्निवल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जलगांव को नानाजी देशमुख कृषी संजीवनी परियोजना मुंबई का परियोजना निदेशक बनाया गया है।
  • करिश्मा नायर, अतिरिक्त आयुक्त, नासिक नगर निगम नासिक को जिला परिषद जलगांव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • अमित रंजन को नगर नासिक नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त पद पर भेजा गया है।

मिजोरम आईएएस तबादला 

गरिमा गुप्ता, आयुक्त एवं सचिव, कॉमर्स, इंडस्ट्रीज, जियोलॉजी एंड माइनिंग डिपार्टमेंट को ऑफीसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पद पर भेजा गया है। सुशील सिंह को सामाजिक कल्याण के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवि दधीच को सचिव, फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार रामदीन लियानी को दिया गया है। आईएएस तबादले की सूची नीचे दी गई है-

गुजरात आईएएस तबादला 

गुजरात में भूपेंद्र पटेल की सरकार ने दो अफसरों को तबादला किया है। आईएएस अधिकारी  आरती कंवर, स्टेट टैक्स के चीफ कमिश्नर को स्थानांतरित करके एडिशनल सेक्रेटरी, वस्त्र उद्योग मंत्रालय नई दिल्ली के पद पर भेजा गया है। डॉ टी नटराजन अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग, सचिवालय गांधीनगर को अगले आदेश तक स्टेट टैक्स अहमदाबाद के चीफ कमिश्नर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews