IAS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 45 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी  

राज्य सरकार ने एक साथ 40 से अधिक आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा है। 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

तेलंगाना की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल (IAS Transfer) हुआ है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। जनगाँव, विकाराबाद, भद्रादरी, मेदक और कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। एडिशनल कलेक्टर, सचिव और विशेष मुख्य सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश बुधवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग ने जारी कर दिया है।

संजय कुमार को विशेष मुख्य सचिव, पीआर एंड आरडी, आरडब्ल्यूएस एंड RASD विभाग पर पर नियुक्त किया गया है। सब्यसाची घोष को विशेष मुख्य सचिव प्रमुख कल्याण और विकासात्मक योजना इकाई और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के पद पर पदस्थ किया गया है। एम. दाना किशोर को विशेष मुख्य सचिव, सरकार (आपदा प्रबंधन), राजस्व विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल बोज्जा को प्रधान सचिव सरकार (राजनीतिक), सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। एन श्रीधर को सिंचाई और जीएसटी विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इन जिलों के कलेक्टर बदले 

  • बी. विजियेंद्र, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट महबूबनगर को सचिव तेलंगाना सामाजिक कल्याण आवासीय शैक्षणिक संस्थान समिति और आयुक्त अनुसूचित जाति विकास के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • अद्वैत कुमार सिंह, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट महबूबाबाद को स्थानांतरित करके तेलंगाना भवन नई दिल्ली में सरकार के विशेष सचिव समन्वय (भारत सरकार की परियोजनाएं और सीएसएस) के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • यदाद्री भौंगीर कलेक्टर पद पर कार्यरत एम हनुमंत राव को निदेशक बंदोबस्ती के पद पर भेजा गया है।
  • सिक्ता पटनायक, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट नारायणपेट को फाइनेंस डिपार्टमेंट में विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • संदीप कुमार झा जनरल कमिश्नर जीएचएमसी कुतुबुल्लापुर को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट जनगांव के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक टीजीएसपीडीसीएल पर कार्यरत एमडी मुशर्रफ अली फरुकी को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक 3D डिस्कॉम (नया) के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • पामेला सत्यापति, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट करीमनगर को विशेष आयुक्त श्रम के पद पर तैनात किया गया है।
  • अनुराग जयंती को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, यदाद्री भौंगीर पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • राहुल राज पी.एस, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट मेदक को सहकारिता के लिए विशेष आयुक्त और सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • जितेश सी पाटिल, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट भद्रादरी कोठागुडेम को टीजीएसपीडीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • रिजवान बादशाह शेख, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट जनगांव को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट जोगुलम्बा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • संतोष बी.एम, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट जोगुलम्बा को आदिवासी कल्याण के निदेशक पद पर पदस्थ किया गया है।
  • प्रतीक जैन, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट विकाराबाद को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट नारायणपेट के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • स्नेहा शबरीश, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट हनामकोंडा को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, महबूबाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

गौरव उप्पल को वित्त विभाग और योजना विभाग के सचिव और ईओडीजी, टीजीआरएससी के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें तेलंगाना मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पद के एफएसी में भी रखा गया है। डी दिव्या सीईओ, एसएआरपी को स्टेट नोडल ऑफिसर प्रजावाणी के पद पर एफसीसी में रखा गया है। इस स्थान पर कार्यरत पी कात्यायनी देवी को स्थानांतरित किया गया है। भावेश मिश्रा को विशेष सचिव आईटीई और सी विभाग के पद पर भेजा गया है। तबादले की पूरी सूची नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews