IAS Transfer: दो आईएएस समेत कई प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी

दो आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2026

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) हुआ है। दो आईएस और JKAS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तहसीलदार, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, एडीओ समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। कुछ को एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23 मार्च 2026 को जारी किया गया है।

जेकेएएस अधिकारी, आमिर सुहैल, पीडी एंड एमडी, नागरिक उड्डयन और डीएमआरआरआर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में अवर सचिव पद का प्रभार सौंपा गया है। इसी के साथ जेकेएएस अधिकारी जिगमेत अंगचुक को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अवर सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

शीतल नंदा को मोहम्मद ऐजाज के पदभार ग्रहण करने तक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के प्रशासनिक सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है फिलहाल वह आयुक्त/सचिव वन, परिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग के पद पर कार्यरत हैं। आईएएस सौरभ भगत को  वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव के पद का प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह आयुक्त या सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी डॉ पीयूष सिंगल के कार्यभार संभालने तक दी गई है।

इन JKAS अफसरों का भी तबादला हुआ 

तहसीलदार दुरबक पद पर कार्यरत और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट दुरबक पद की जिम्मेदारी संभाल जेकेएस अधिकारी तुफैल इकबाल को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर, लेह पर पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें जिला पंचायत अधिकारी लेह का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

मोहम्मद इस्माइल जानी को तहसीलदार दुरबक पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह एसडीएम डिस्कीट पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। सब  जिगमेत रफ्तान को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट नुब्रा पद पर पर नियुक्त किया गया है। साथ ही तहसीलदार डिस्कीट पद पर का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews