IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अफसर इधर से उधर, यहाँ देखें तबादला सूची 

दो राज्यों में नौकरशाही बदलाव हुआ है। प्रधान सचिव, एमडी समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ नियुक्त किया गया है?
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद लगातार प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। एक बार फिर दोनों राज्यों में कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। तमिलनाडु में चार और पश्चिम बंगाल में दो अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी हो चुका है।

मंगलवार को जारी आदेश के तहत तमिलनाडु सरकार ने थिरु मुरुगनंदनम को छुट्टी से लौटने पर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी/ राजस्व प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन के आयुक्त पद पर नियुक्त किया है। वह पी. अमुधा का स्थान ग्रहण करने वाले हैं, जो पहले इन पदों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थी।

 तमिलनाडु में इन आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार

थिरु एमए सिद्दीकी को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त मुख्य सचिव/मैनेजिंग डायरेक्टर, चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड पद पर कार्यरत थे। वह टी उधयचंद्रन का स्थान ग्रहण करने वाले हैं। आईएएस अधिकारी एस स्वर्ण, प्रधान सचिव/स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) को स्थानांतरित करके प्रधान सचिव पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक बंदोबस्ती के पद पर नियुक्त किया गया है। के. नंथकुमार सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार की सेवाएं, तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन को मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति के लिए सौंप गई है।

पश्चिम बंगाल आईएएस तबादला 

पश्चिम बंगाल सरकार ने आईएएस अधिकारी दुष्यंत नारियाला को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के रैंक में प्रधान निवासी आयुक्त, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव पद पर कार्यरत थे। मनोज कुमार अग्रवाल को पश्चिम बंगाल सरकार का नया चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है, जो पहले सीईओ पश्चिम बंगाल और एक्स-ऑफ़िशियो, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, होम एंड हिल्स अफेयर्स (इलेक्शन) विभाग के पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews