IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, इन 7 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें कहाँ और क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026

नई सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की ब्यूरोक्रेसी में भी बदलाव देखने को मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। पश्चिम बंगाल में 9-10 मई के बीच 5 आईएएस अफसरों का तबादला (IAS Transfer) हुआ है। कई WBCS अफसरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तमिलनाडु में सीएम सी. जोसेफ विजय ने 2 आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश जारी हो चुका है।

रविवार को जारी आदेश के तहत पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने बैच 2019 के आईएएस अधिकारी पी. प्रमोथ को ज्वाइंट सेक्रेटरी मुख्यमंत्री कार्यालय पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले वह ज्वाइंट सेक्रेटरी, MS एवं ME एवं T डिपार्टमेंट के पद पर कार्यरत थे। नवनीत मित्तल को भी CMO ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है, जो पहले पश्चिम मेदिनीपुर के एडीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बंगाल में इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी शांतनु मुखर्जी, जो मुख्यमंत्री कार्यालय विभाग में विशेष सचिव के रैंक में विशेष आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार ने गृह एवं पहाड़ी मामले विभाग से कार्य मुक्त होने के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। आईएएस अधिकारी डॉ सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री के एडवाइजर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शांतनु बाला एडीएम साउथ 24 परगना को मुख्यमंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है।

तमिलनाडु आईएएस तबादला 

डॉ. पी सेंथिलकुमार, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को स्थानांतरित करके मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव/सचिव-1  पद पर नियुक्त किया गया है। जी. लक्ष्मी प्रिया, सचिव आदि द्रविड़ और जनजातीय कल्याण विभाग को स्थानांतरित करके मुख्यमंत्री के सचिव-2 के पद पर तैनात किया गया है। इससे संबंधित आदेश रविवार को जारी किया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews