IAS Transfer: एक साथ हुआ इन 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला, मिला नया पदभार, देखें लिस्ट 

राज्य में 13 अफसरों को ट्रांसफर हुआ है। उपायुक्त और एसडीओ समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर नियुक्त किया गया है? 
IAS Transfer 2026

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ 8 आईएएस अफसरों को स्थानंतरित (IAS Transfer) किया गया है। वहीं पांच एचपीएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता के हस्ताक्षर के साथ कार्मिक विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

आईएएस अधिकारी ए. शैनामोल, सचिव (हिमाचल प्रदेश  प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण एंड एफए और आरपीजी) को मंडल आयुक्त, शिमला डिवीजन पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है। डिविजन कमिश्नर कांगड़ा डिवीजन, धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के पद पर कार्यरत विनोद कुमार को सचिव (टेक्निकल एजुकेशन) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह डिविजनल कमिश्नर पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • अमरजीत सिंह, उपायुक्त जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश को सचिव (सहकारिता) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • गंधर्व राठौर, विशेष सचिव कार्मिक को उपायुक्त जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • दिव्यांशु सिंगल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रोजेक्ट डायरेक्टर, शिमला को हिमाचल प्रदेश स्टेट हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम कॉर्पोरेशन मैनेजिंग डायरेक्टर पद का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
  • नेत्रा मेती, एसडीओ (सिविल), पालमपुर, कांगड़ा को आयुक्त, नगर निगम, पालमपुर, कांगड़ा जिला पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसडीओ (सिविल), पालमपुर, कांगड़ा पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • सचिन शर्मा, एसडीओ, अंब, उना को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रोजेक्ट डायरेक्टर, शिमला बनाया गया है।

इन HPAS अफसरों का हुआ तबादला

  • राजीव कुमार को शिमला के विशेष सचिव (कार्मिक) के पद का कार्यभार सौंपा गया है।
  • कुलबीर सिंह राणा, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-सह- परियोजना अधिकारी आईटीडीपी, भरमौर, जिला चंबा को उपायुक्त (राहत एवं पुनर्वास) तलवारा के राजा-का -तालाब तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • रंजीत शर्मा सहायक निपटान अधिकारी, अर्की, जिला सोलन को मंडल अधिकारी (नागरिक) थुनाग, जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • सुमेध शर्मा जो वर्तमान में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्हें संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।  इसके अलावा उन्हें महाप्रबंधक हिमाचल प्रदेश, विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड शिमला पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • गणेश ठाकुर जो वर्तमान में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें संयुक्त आयुक्त नगर निगम पालमपुर, जिला कांगड़ा के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews