IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, इन 8 आईएएस अफसरों को मिला पदभार, आदेश जारी 

असम और पश्चिम बंगाल में कई आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। जिला आयुक्त और कलेक्टर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer News

एक ही दिन दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। असम में एक साथ पांच आईएएस और 3 ACS अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। मुर्शिदाबाद और दार्जिलिंग के जिला मजिस्ट्रेट बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया है।

आईएएस अधिकारी हिवारे निसर्ग गौतम, चीफ मिनिस्टर ऑफिस सचिव को एमडी, एआईडीसी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पहले से वह  मैनेजिंग डायरेक्टर असम अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंशियल कॉरपोरेशन लिमिटेड पद का एडिशनल चार्ज संभाल रहे हैं। नरेंद्र कुमार शाह सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय दिसपुर को कमिश्नर इंडस्टरीज एंड कॉमर्स असम और सीईओ कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉं सिबिलिटी अथॉरिटी ऑफ़ असम पद का एडिशनल चार्ज दिया गया है।

असम में इन 3 जिलों के DC बदले

  • देबा प्रसाद मिश्रा को स्थानांतरित करके होजाई का जिला आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह प्रशासनिक सुधार और प्रशिक्षण और  पेंशन एवं लोक शिकायत विभाग पद के सेक्रेटरी पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा प्रशिक्षण निदेशक, असम एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
  • मेघा निधि दहल, एमडी AIDC और आयुक्त इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स (एडिशनल चार्ज) और सीईओ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी अथॉरिटी ऑफ़ असमपद से स्थानांतरित करके धुबरी का नया जिला आयुक्त बनाया गया है।
  • दीमा हसाओ के जिला आयुक्त पद की जिम्मेदारी गायत्री देवी दास हायलेंगे को दी गई है। जो पहले वित्त विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के जिम्मेदारी संभाल रही थी।

पश्चिम बंगाल आईएएस तबादला सूची 

  • दार्जिलिंग जिला मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी मनीष मिश्रा को विशेष सचिव, होम एंड हिल्स अफेयर्स डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। दार्जिलिंग जिला मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी डब्ल्यूबीसीएस अधिकारी सुनील अग्रवाल को सौंपी गई है।
  • मुर्शिदाबाद जिला मजिस्ट्रेट पद पर सुरेंद्र कुमार मीणा को नियुक्त किया गया है। जो पहले चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी पर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • आईएएस अधिकारी नितिन सिंघानिया को सीईओ, कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह मुर्शिदाबाद डीएम पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews