IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 9 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी 

राज्य में कई आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कई जिलों में नए डिवीजनल कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। 5 को एडिशनल चार्ज मिला है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
IAS Transfer 2026

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तैयारियां जारी हैं। इसी बीच ब्यूरोक्रेसी में बदलाव (IAS Transfer) देखने को मिला है। 9 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई जिलों में नए डीसी नियुक्त किए गए हैं। कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने 2 अप्रैल 2026 को जारी किया है।

मालदा डिवीजन के आयुक्त पद पर आईएएस अधिकारी मोहम्मद गुलाम अली अंसारी को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रिंसिपल सेक्रेटरी, अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स डिपार्टमेंट पद पर कार्यरत थे। वहीं आईएएस अधिकारी खलील अहमद को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, यू एंड एमडी डिपार्टमेंट पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों को मिली नई पोस्टिंग 

श्रमिक विभाग के सचिव पद पर कार्यरत अवनींद्र सिंह को बर्द्धमान डिवीजन के डीसी पद की जिम्मेदारी सौंप गई। आईएएस अधिकारी सुरेंद्र गुप्ता को प्रेसीडेंसी डिवीजन का मंडल आयुक्त बनाया गया है। अनूप कुमार अग्रवाल को जलपाईगुड़ी डिवीजन के डीसी पद पर पदस्थ किया है। वह पहले एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, टेक्निकल एजुकेशन ट्रेंनिंग एंड स्किल डेवलपमेंट डिपार्मेंट पद का कार्यभार संभाल रहे थे।

इन अधिकारियों को मिला एडिशनल चार्ज 

स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे  आईएएस अधिकारी विनोद कुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। वह पहले से ही उच्च शिक्षा विभाग और स्टेट एडिटर, पश्चिम बंगाल डिस्ट्रिक्ट गैजेटियर्स और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, मास एजुकेशन एक्सटेंशन और लाइब्रेरी सर्विसेज डिपार्मेंट का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

आईएएस अधिकारी नारायण स्वरूप निगम को प्रधान सचिव पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फूड प्रोसेसिंग इंडस्टरीज एंड हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार आईएएस अधिकारी ओंकार सिंह मीणा को दिया गया है। परिवहन विभाग के सचिव पद पर कार्यरत सौमित्रा मोहन को श्रमिक विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews