IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, 3 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी

असम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 3 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 6 एसीएस अफसरों का भी तबादला हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

असम में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं 6 राज्य प्रशासनिक सेवा (ACS) अधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने 27 जुलाई को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

बैच 1996 के आईएएस अधिकारी अनुराग गोयल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, ट्रांसफॉर्मेशन एंड डेवलपमेंट डिपार्मेंट पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह अतिरिक्त मुख्य सचिव, चुनाव विभाग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी असम पर कार्यरत हैं।

इन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ 

यिमकम आई ओजुकुम को  स्थानांतरित करके एडीसी प्रभारी बिजनी सब-डिवीजन (सी) चिरांग पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह सह-जिला आयुक्त गोलकगंज धुबरी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं बैच 2023 के आईएएस अधिकारी जयंत चरण सह- जिला आयुक्त जोनाई, धेमाजी पद पर नियुक्त किया गया है। वह खेवांग, डिब्रूगढ़ के सह-जिला आयुक्त पद का प्रभार संभाल रहे हैं।

इन ACS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

कार्तिक कलिता अतिरिक्त जिला आयुक्त धुबरी को स्थानांतरित करके सह- जिला आयुक्त गोलकगंज धुबरी पद की जिम्मेदारी दी गई है। सरबाना सोनोंवाल को सह-जिला आयुक्त खेवांग, डिब्रूगढ़ पद पर नियुक्त किया गया है, जो पहले अतिरिक्त जिला आयुक्त डिब्रूगढ़ पर कार्यरत थी। अलकनंदा मेधी, उपसचिव रिवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्मेंट, जो एसपीसी ASDMA का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें स्थानांतरित करके उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।

पंकज चमुआ उपसचिव, रिवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट को सीपीसी ASDMA पद पर नियुक्त किया गया है। रतुल राय को असिस्टेंट कमिश्नर गोलाघाट को स्थानांतरित करके कलेक्टर गुवाहाटी नगर निगम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धीरज दास, अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को स्थानांतरित करके इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिसटिक्स निदेशक पद पर नियुक्त किया गया। आईएएस और एसीएस तबादला सूची नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews