IAS Transfer: राज्य में हुए 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी किया आदेश, मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट 

राज्य सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया हो। आदेश जारी हो चुका है।
ias transfer

IAS Transfer 2024: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया है। अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा तीन अधिकारियों को रीलीव कर दिया है। 14 अगस्त बुधवार को तबादले का आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया है।

बैच 2006 के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार मीन को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य प्रशासक और फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन का आयुक्त बनाया है। वर्तमान में वह फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के आयुक्त पद के साथ-साथ आबकारी एवं कराधान आयुक्त और सरकार के सचिव,  आबकारी एवं कराधान विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसी के साथ मुकेश कुमार आहूजा को रिलीव पर दिया गया है।

बैंक 2008 के आईएएस अफसर चंद्र शेखर खरे को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का मुख्य प्रशासक बनाया गया है। साथ ही हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह हरियाणा मास रेपिड ट्रांसपोर्टेशन और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसी के साथ टी.एल सत्यप्रकाश को कार्यभार से मुक्त किया गया है।

बैच 2009 के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा को आबकारी एवं कराधान आयुक्त और सरकार के सचिव,  आबकारी एवं कराधान विभाग के पद पर तैनात किया गया है। वर्तमान में वह हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक और एचपीएससी सचिव पद पर कार्यरत हैं। उन्होनें अशोक कुमार मीन का स्थान ग्रहण किया है।

ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews