IAS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 8 को मिला प्रमोशन, आदेश जारी, देखें लिस्ट

9 आईएएस अधिकारियों को स्थानंतरित करके नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अफसरों को प्रमोट किया गया है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025

गुजरात सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों को स्थानंतरित (IAS Transfer) किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 8 अफसरों का प्रमोशन हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 फरवरी 2025 को तबादले, प्रमोशन और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

महानिदेशक गुजरात खेल प्राधिकरण पद पर कार्यरत आर.एस निनामा को गुजरात राज्य मानवधिकार आयोग के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अवन्तिका सिंह औलाख को गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड, वडोदरा के प्रबंध निदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भूमि सुधार आयुक्त एवं राजस्व विभाग के सचिव  स्वरूप पी को गांधीनगर में उद्योग आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन 

विनोद रामचंद्र राम को पदोन्नत करके सरकार, श्रम, कौशल, विकास और रोजगार विभाग के सचिव पत्र प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। एम थेन्नारसन,नगर आयुक्त,  अहमदाबाद नगर निगम को पदोन्नत करके सरकार, खेल युवा और सांस्कृतिक गतिविधियों विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। अनुपम आनंद, परिवहन आयुक्त को पदोन्नत किया गया है। मिलिंद शिवराम तोरावणे को प्रबंध निदेशक गुजरात राज्य पेट्रोलियम नगर लिमिटेड को पदोन्नत करके इसी पद पर की जिम्मेदारी सौंप गई है। विशेष परियोजना मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ कुलदीप आर्य को भी पदोन्नत किया गया है। कलेक्टर साबरकांठा हिम्मतनगर डॉ रतनकंवर एच गढ़विचरण, अहमदाबाद कलेक्टर प्रवीण डीके और मेहसाणा कलेक्टर नागराजन एम को भी पदोन्नति किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रवीणभाई के. सोलंकी, कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग आयुक्त और सरकार सचिव उद्योग एवं खान विभाग को स्थानांतरित करके उनकी सेवाएं श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अधीन रखी गई है, उन्हें महात्मा गांधी श्रम संस्थान अहमदाबाद का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ राहुलबाबू गुप्ता, उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, गुजरात औद्योगिक विकास निगम को स्थानांतरित करके जलवायु परिवर्तन विभाग में सरकार के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट

ias transfer
ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews