IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस अफसरों के तबादले, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

आईएएस शीर्षत कपिल अशोक को अगले आदेश तक बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का और आईएएस निलेश रामचंद्र देवेर को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।
ias transfer 2025

Bihar IAS Transfer : बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है और कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इसमें बिहार सरकार के करीबी आनंद किशोर को वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। किशोर को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद का जिम्मा भी दिया गया है। वहीं कई अधिकारियों के प्रधान सचिव और सचिव बदल दिए गए हैं।

Bihar IAS Transfer

  • बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को वित्त विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार।
  • वित्त विभाग से हटाकर लोकेश कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित ।अगले आदेश तक पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार ।
  • पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में सचिव । आईटी विभाग और प्रबंध निदेशक पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड का भी अतिरिक्त प्रभार ।
  • वित्त विभाग के सचिव दीपक आनंद को अगले आदेश तक श्रम संसाधन विभाग का सचिव का  अतिरिक्त प्रभार ।
  • शीर्षक कपिल अशोक प्रबंध निदेशक बिहार राज्य पथ विकास निगम पटना को  अध्यक्ष बिहार राज्य पूर्व निर्माण निगम लिमिटेड पटना का अतिरिक्त प्रभार ।
  • निलेश रामचंद्र देवरे को विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अतिरिक्त प्रभार ।
  •  डॉ. बी राजेंदर को श्रम संधाधन के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews