
IAS Transfer 2024: दिल्ली और गुजरात में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। वहीं गुजरात सरकार ने भी राज्य में दो आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी हैं। तबादले और नियुक्ति को लेकर शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है।
आदेश के तहत गुजरात में दोनों आईएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं दिल्ली में एनएमडीसी और गृह सचिव के पद पर नए ऑफिसर की नियुक्ति हुई है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
गुजरात में हुआ इन आईएएस अधिकारियों का तबादला (Gujarat IAS Transfer)
- मयूर के. मेहता, सदस्य सचिव, गुजरात जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड, गांधीनगर को स्थानंतरित करके नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक और सरकार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक गुजरात राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड गांधीनगर के प्रबंध निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- पी. जे भागदेव प्रबंध निदेशक, गुजरात अनारक्षित शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास निगम गांधीनगर को स्थानांतरित करके जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड गांधीनगर के सदस्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें गुजरात वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड गांधीनगर के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

दिल्ली में इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (Delhi IAS Transfer Posting)
आईएएस अधिकारी कृष्ण मोहन उप्पू, एनडीएमसी सचिव को स्थानांतरित करके विशेष सचिव गृह के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी तारिक थॉमस, एडिशनल कमिश्नर (एमसीडी) को एनडीएमसी सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

