IAS Transfer: इन 5 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें तबादला सूची

ias transfer 2025

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को नया (IAS Transfer) पदभार सौंपा है। इसके अलावा कई आईआरएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी मिली है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है। निदेशक और सचिव पद के प्रभार में बदलाव किया गया है। सभी अफसरों तीन से चार सप्ताह के भीतर नया कार्यभार संभालना होगा।

बैच 2011 के आईएएस अधिकारी भूपेंद्र कुमार, जिन्हें गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया था। उन्हें केंद्र स्टाफिंग योजना के अंतर्गत पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय दिल्ली में निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पर पदभार ग्रहण करने की तारीख से 5 वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगी।

इन्हें अतिरिक्त प्रभार मिला 

सुभाष चंद्र लाल दास की छुट्टी पर अनुपस्थित की अवधि के दौरान कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव देवश्री मुखर्जी को सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। वह इस पद पर 8 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक पदस्थ रहेंगे।

इन आईएएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी मिली 

अमित शर्मा, जिन्हें केंद्रीय  प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया था। उन्हें जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जनगणना संचालन निदेशक या नागरिक पंजीकरण निदेशक (उपसचिव स्तर) पद पर नियुक्त किया गया है। वह इस जिम्मेदारी को 31 दिसंबर 2025 तक निभाने वाले हैं। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। आईएएस अधिकारी संजय कुमार की छुट्टी पर अनुपस्थित की अवधि के दौरान उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह यह जिम्मेदारी 8 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक निभाएंगे।

दो IRS अफसरों को मिली नई नियुक्ति 

आईआरएस अधिकारी विनयशील गौतम को 5 साल की अवधि के लिए सहकारिता मंत्रालय के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवराज पाल सिंह को डिप्टी सेक्रेटरी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के पद पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews