IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें लिस्ट

राज्य में 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। केंद्र सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है।
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: केन्द्रीय ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 6 आईएएस अधिकारियों के स्थानंतरण और नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। विभिन्न विभागों में नए सचिव को नियुक्त किया गया है। अफसरों को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 4 अधिकारियों को प्रमोशन भी मिला है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

आईएएस देवेश चतुर्वेदी (यूपी, 1989 बैच) को कृषि एवं कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। इस्पात मंत्रालय के सचिव पद बैच 1993 के आईएएस अधिकारी संदीप पोंड्रिक को तैनात किया गया है।

इन अफसरों के रैंक और वेतन में बदलाव

  • अनुराग अग्रवाल, पंजाब कैडर आईएएस, बैच 1990, अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार, विदेश मंत्रालय को प्रमोट करके विदेश मंत्रालय, विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया है।
  • चंद्र शेखर कुमार, अतिरिक्त सचिव, पंचायती राज मंत्रालय को पंचायती मंत्रालय का विशेष सचिव बनाया गया है।
  • पुण्य सलिला श्रीवास्तव, एजीएमयूटी-1993, अतिरिक्त अचिव, प्रधान मंत्री कार्यालय को विशेष सचिव, प्रधान मंत्रालय पद पर तैनात किया गया।
  • तन्मय कुमार, अतिरिक्त सचिव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को पदोन्नत करके विशेष सचिव बनाया गया है।
  • अमित अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के रूप में भारत सरकार का सचिव बनाया गया है।
  • दीप्ति गौड़ मुखर्जी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के पद पर सचिव स्तर पर बहाल करके भारत सरकार के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews