IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट 

राज्य में 10 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: गुजरात के नौकरशाही में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 अगस्त, मंगलवार को तत्काल प्रभाव से तबादले का आदेश जारी कर दिया है। नर्मदा-राजपिपला, साबरकांठा-हिम्मतनगर , पोरबंदर, वलसद, देवभूमि द्वारका समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

डॉ रत्नकंवर एच. गढाविचारण को समग्र शिक्षा अभियान, गांधीनगर स्टेट प्रोजेक्ट पद से हटाकर साबरकांठा-हिम्मतनगर कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है। राज्य कैडर में प्रत्यावर्तन पर सुजीत  कुमार को नगर आयुक्त भावनगर नगर निगम पद पर नियुक्ति के लिए शहरी विकास और शहरी आवास विभाग में निपटान में रखी गई है।

सुश्री श्वेता तेवतिया, नर्मदा-राजपिपला कलेक्टर को स्थानंतरित किया गया है। उनकी सेवाएं निदेशक (प्रशासन) गुजरात, विकास निगम लिमिटेड, वडोदरा के पद पर नियुक्ति के लिए ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग को सौंप दी गई है। तेजस परमार को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से नियुक्त कर दिया गया है।

के.दी लखानी, कलेक्टर, पोरबंदर को श्रम निदेशक, गांधीनगर पद पर नियुक्त किया गया है। एम.के मोदी, जिला विकास अधिकारी, गांधीनगर को कलेक्टर, नर्मदा- राजपीपला पद पर नियुक्त किया गया है। एन.एन दवे, कलेक्टर, साबरकांठा-हिम्मतनगर को वलसद जिले के कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है।

एस.डी धनानी, जिला विकास अधिकारी, देवभूमि-द्वारका को पोरबंदर कलेक्टर पर नियुक्त किया गया है। एन.बी, उपाध्याय, नगर आयुक्त, भावनगर नगर निगम, को सहकारी समितियों, गांधीनगर रजिस्ट्रार पद पर तैनात किया गया है।

ललित नारायण सिंह संदू, प्रबंध निदेशक, गुजरात राज्य हथकरघा और हस्तशिल्प विकास नगर लिमिटेड, गांधीनगर को राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, गांधीनगर पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राज्य हथकरघा और हस्तशिल्प विकास नगर लिमिटेड प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।  बी.जे पटेल, अतिरिक्त महानिरीक्षक पंजीकरण, बडोदरा जोन, वडोदरा को जिला विकास अधिकारी, गांधीनगर पद पर नियुक्त किया गया है।

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews