IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट 

राज्य में 6 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: तेलंगाना सरकार ने प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य में 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल जिशनु देव वर्मा ने आदेश जारी किया है। अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और एडिशनल कलेक्टर के प्रभार में बदलाव किया गया है। आम्रपाली काटा, संयुक्त आयुक्त, एचएमडीए को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम कमिश्नर पद पर नियुक्त किया गया है।

एम. दना किशोर, सरकार के प्रमुख सचिव, एम एवं यूडी विभाग को मैनेजिंग डायरेक्टर, मुसी नदी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड बनाया गया है। बैच 2009 के आईएएस अधिकारी सारफराज अहमद, मेट्रोपोलिटन कमिश्नर, एचएमडीए को हैदराबाद ग्रोथ कॉरीडोर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बैच 2017 के आईएएस अधिकारी कोटा श्रीवत्सा, अपर आयुक्त, जीएचएमसी को स्थानंतरित किया गया है। एचएमडीए के संयुक्त आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होनें आम्रपाली काटा का स्थान ग्रहण किया है।

पोस्टिंग का इंतजार कर रहे बैच 2019 के आईएएस अफसर चहल बाजपाई को करीमनगर नगर निगम को नगर आयुक्त पद पर तैनात किया गया है। बैच 2020 के आईएएस ऑफिसर मयंक मित्तल, एडिशनल कलेक्टर (एलबी), नारायणपेट को स्थानंतरित करके एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, HMWS&SB, हैदराबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।

ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews