IAS Transfer: बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी 

राज्य में 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार ने शनिवार को आदेश जारी किया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: जुलाई में एक बार फिर तेलंगाना में आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव ने 6 अफसरों इधर से उधर किया है। शनिवार की रात सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्यपाल के नाम पर ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। बता दें कि इससे पहले 11 जुलाई को 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।

बैच 1992 के आईएएस ऑफिसर विकास राज को परिवहन , आवास और सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। बैच 2021 की आईएएस अफसर राधिका गुप्ता को अतिरिक्त कलेक्टर, हनुमाकोंडा पद से हटाकर मेडचल मल्काजगिरी अतिरिक्त कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है।

कोर्रा लक्ष्मी (आईएएस 2012), निदेशक, खेल को तेलंगाना राज्य भंडारण निगम में प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. ए. शरथ, शासन सचिव, जनजातीय कल्याण विभाग को आयुक्त, जनजातीय कल्याण पद पर नियुक्त किया गया है।

बेनहर मोहन दत्ता एक्का, आईएएस 1995, जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, उन्हें सरकार (सेवा), सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव पद पर तैनात किया गया है। एस हरीश, आईएएस 2012, संयुक्त सचिव, टीआर एंड बी विभाग को विशेष सचिव, राजस्व (आपदा प्रबंधन) विभाग पद की बागडोर सौंपी गई है। स्थानंतरण आदेश की कॉपी नीचे दी गई है-

ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews