IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हुआ फेरबदल, राज्य में हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले, एक जिले के कलेक्टर बदले, आदेश जारी

राज्य में आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। कहीं के कलेटर बदले गए हैं तो किसी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
ias transfer

IAS Transfer 2024: केरल राज्य की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव सामने आया है। 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वायनाड में नए कलेक्टर की नियुक्ति हुई है। इस संबंध में पिनाराई विजयन की सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालेंगे।

इन्हें बनाया गया वायनाड का नया कलेक्टर

वायनाड कलेक्टर के रूप में डॉ मेघायश्री (बैच 2016) को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अनुसूचित जनजाति विकास विभाग में निदेशक पद पर कार्यरत थी।

अदीला अब्दुल्ला को मिली ये जिम्मेदारी

बैच 2012 आईएएस अधिकारी अदीला अब्दुल्ला (Adeela Abdulla) को मत्स्य विभाग डायरेक्ट पद से हटाकर कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग में डायरेक्ट पद पर नियुक्त किया गया है।

 रेनू राज को मिला अतिरिक्त प्रभार

बैच 2015 की आईएएस अधिकारी रेनू राज (Renu Raj) को वायनाड कलेक्टर पद से हटाया गया है। उन्हें जनजाति विकास विभाग में डायरेक्ट पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही साथ ही ट्राइबल रिसेटलमेंट एंड डेवेलपमेंट मिशन में स्पेशल ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

राजस्व विभाग अपर सचिव भी बदले

आईएएस अधिकारी बी.अब्दुल नस्सर (B.Abddul Nassar) को राजस्व विभाग (Revenue Department) एडिशनल सेक्रेटरी पद से हटाकर मत्स्य विभाग में निदेशक पद पर पदस्थ किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews