ICICI Videocon Loan Scam : CBI ने चंदा कोचर और दीपक कोचर के बाद वीडियोकॉन के सीईओ वेणुगोपाल धूत को किया गिरफ्तार

ICICI Videocon Loan Scam : CBI ने चंदा कोचर और दीपक कोचर के बाद वीडियोकॉन के सीईओ वेणुगोपाल धूत को किया गिरफ्तार

ICICI Videocon Loan Scam : सीबीआई ने आईसीआईसीआई वीडियोकॉन लोन घोटाले मामले में वीडियोकॉन के सीईओ वेणुगोपाल धूत (Videocon CEO Venugopal Dhoot) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही सीबीआई द्वारा ICICI बैंक की पूर्व सीईओ और एमडीचंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की गिरफ्तारी की जा चुकी है है। शनिवार को उन्हें मुंबई में विशेष अवकाशकालीन अदालत ने तीन दिन की सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साल 2019 में वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, न्यूपॉवर रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड और सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया था। उस वक्त चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ थीं। उनपर नियमों को दरकिनार करते हुए वीडियोकॉन समूह को लाभ पहुंचाने का आरोप हैं। कोचर दंपत्ति और वेनुगोपाल धूत को भी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया था। कथित आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने धूत को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक ने धूत द्वारा प्रवर्तित वीडियोकॉन समूह की कंपनियों को बैंक की ऋण नीति का उल्लंघन करते हुए 3,250 करोड़ रुपये की ऋण सुविधाएं स्वीकृत की। बैंक पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम और आरबीआई के दिशानिर्देशों तथा बैंक की ऋण नीति के उल्लंघन का आरोप है। वहीं वेणुगोपाल धूत पर आरोप है कि साल 2012 में ICICI बैंक से वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का लोन मिलने के बाद उनके द्वारा कथित तौर पर 64 करोड़ रुपये नूपावर रिन्यूएबल्स को ट्रांसफर कर दिए गए। इसमें चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews