कोरोना टेस्टिंग को लेकर ICMR ने जारी की नई एडवाइजरी, जानिए क्या हैं नए निर्देश

कोरोना टेस्टिंग को लेकर ICMR ने जारी की नई एडवाइजरी, जानिए क्या हैं नए निर्देश

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के बीच कोरोना टेस्टिंग को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है लेकिन इस बीच ICMR ने टेस्टिंग को लेकर आज सोमवार को नई कोविड एडवाइजरी (ICMR COVID Testing advisory) जारी की है। ICMR की एडवाइजरी के अनुसार किसी भी व्यक्ति को कोरोना मरीज के संपर्क में आने के बाद तब तक कोविड टेस्ट की जरूरत नहीं है जब तक उस व्यक्ति की पहचान हाई रिस्क वाले व्यक्ति के तौर पर न हो।

सोमवार को जारी ICMR की एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि इंटरस्टेट यानि एक ही राज्य में यात्रा करने वाले व्यक्तियों को टेस्टिंग करने की जरुरत नहीं है। ICMR ने कहा कि ज्यादा जोखिम से मतलब व्यक्ति की ज्यादा उम्र या फिर किसी बड़ी बीमारी के शिकार लोगों से है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews