New Rules: बच्चों के साथ करते हैं ट्रेन में सफर तो जान लें नया नियम, अब हाफ टिकट पर नहीं मिलेगी ये सुविधा

रेलवे ने वैकल्पिक बीमा से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब हाफ टिकट पर वैकल्पिक बीमा योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
half ticket new rules

Half Ticket New Rules: भारतीय रेलवे ने हाफ टिकट से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। यदि आप बच्चों के साथ ट्रेन में सफर करते हैं तो नए नियमों को जान लें। दरअसल, अब हाफ टिकट के लिए वैकल्पिक बीमा का लाभ नहीं मिलेगा। केवल फुल टिकट वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी वैकल्पिक बीमा की सुविधा प्रदान करेगा।

इन लोगों को नहीं मिलता बीमा योजना का लाभ

जानकारी के लिए बता दें कि वैकल्पिक बीमा का लाभ केवल ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों को ही मिलता है। स्लीपर, चेयरकार, फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी वाले यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलता है। हालांकि रेलवे काउन्टर से टिकट खरीदने वाले लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती। इसके अलावा वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को इंश्योरेंस का लाभ नहीं मिलता।

बीमा प्रीमियम में वृद्धि

आईआरसीटीसी ने हाल ही में वैकल्पिक बीमा के प्रीमियम में वृद्धि कर दी है। प्रत्येक यात्री के लिए प्रीमियम 45 पैसे है, जो पहले 35 पैसे था। इस बीमा योजना के तहत यात्रियों की मृत्यु पर 10 लाख रुपये, आंशिक विकलांग होने पर 7.5 लाख रुपये और घायल होने पर इलाज के लिए 2 लाख रुपये परिजनों को मिलता है।

कैसे उठा सकते हैं बीमा योजना का लाभ?

आईआरसीटीसी के वेबसाइट से टिकट बुक करते वक्त बीमा को चुनने का ऑप्शन दिया है। हाँ या ना के विकल्प को क्लिक करना होता है। बीमा योजना का चुनाव करने पर मोबाइल नंबर और ईमेल पर मैसेज आता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews