IMD Alert : दशहरे पर हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, अधिकांश राज्यों से विदा हुआ मानसून

IMD Alert : दशहरे पर हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, अधिकांश राज्यों से विदा हुआ मानसून

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मानसून (IMD Monsoon) अब देश के अधिकांश राज्यों से विदा हो चुका है। मानसून 2022 हालांकि अभी भी उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, यूपी के कुछ हिस्सों में सक्रिय है जिसका असर दिखाई दे रहा है।  मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों सहित सौराष्ट्र और कच्छ, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के बचे हुए हिस्सों से भी मॉनसून की विदा हो गया है।  इस बीच मौसम विभाग ने दशहरा के दिन यानी 5 अक्टूबर को यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड में बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट (IMD Daily Weather Report) के अनुसार सुपर चक्रवात नोरु की वजह से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव होगा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने के आसार हैं, झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना नजर आ रही है इसके आलावा दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है , IMD ने यूपी में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड का ऐसा रहेगा हाल

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के अलावा देश के कुछ हिस्सों में आज से तीन चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ में भी कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छह और सात अक्तूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पांच से सात अक्तूबर, उत्तराखंड में छह और सात अक्तूबर को तेज बारिश (IMD Heavy Rain Alert) हो सकती है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : दशहरे से पहले चांदी में बड़ी उछाल, सोना भी महंगा, भाव देखकर ही खरीदें

ऐसा रहेगा झारखंड का हाल

झारखंड के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ था, इससे निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, इसके कारण पांच अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: फिर बदले मौसम के मिजाज, इन जिलों में बारिश-बिजली चमकने की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान से मानसून की विदाई हो जाने के बावजूद राज्य के कुछ भागों में 5 अक्टूबर से पोस्ट मानसून बारिश होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 5 से 7 अक्टूबर के बीच जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – Relationship tips : इन 7 संकेतों से समझिये, खराब दौर से गुजर रहा है रिश्ता

दिल्ली में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग (IMD Forecast) के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में आज आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन उसके बाद से रविवार तक हलकी से मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रहेगा। इसका असर तापमान पर भी पड़ेगा, और मौसम ठंडा होने लगेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews