IMD Alert : कमजोर हुआ चक्रवाती तूफान “मिधिली”, इन राज्यों में बारिश की संभावना, मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

rj weather today

IMD Weather Update Today 18 November 2023 : दिसंबर महीने से पहले ही देश के अधिकांश राज्यों में तेज सर्दी का अहसास होने लगा है, उत्तर भारत के राज्यों में लगातार ठंड बढ़ रही है लेकिन उधर दक्षिण भारत के राज्य अभी भी बारिश से परेशान हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर और दक्षिण के कई राज्यों में बारिश की सम्भावना जताई है। उधर मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान “मिधिली” कमजोर होकर त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर से 50 किलोमीटर उत्तर पूर्व , अगरतला से 60 किलोमीटर दक्षिण पूर्व गहरे दबाव में बदल गया है, मछुआरों को आज समुद्र से दूर रहने चेतावनी दी गई है।

इन क्षेत्रों में बारिश, आंधी , तूफान की चेतावनी 

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने आज शनिवार को मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है इसके आसपास के इलाकों में बिजली गिरने और तूफान की भी संभावना है , इसके अलावा कोयंबटूर, कोझिकोड, सहित आसपास के अन्य इलाकों में आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। पूर्वी क्षेत्र से आ रही लहर के कारण 19 और 20 नवंबर को तमिलनाडु  और केरल में भी छिटपुट बारिश का अनुमान है।

कमजोर हुआ चक्रवाती तूफान “मिधिली”

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान “मिधिली”  के बारे में जानकारी देते हुए इसके कमजोर होकर  त्र त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर से 50 किलोमीटर उत्तर पूर्व , अगरतला से 60 किलोमीटर दक्षिण पूर्व गहरे दबाव में बदल गया है। आईएमडी के शनिवार को किये ट्वीट के मुताबिक- मिधिली के  ”उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 06 घंटे में दक्षिणी असम और उससे सटे मिजोरम-त्रिपुरा पर दबाव के क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।”  मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे शनिवार को समुद्र से दूर रहें।

स्काईवेट के अनुसार अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश 

उधर निजी वेदर एजेंसी स्काईवेट के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है,  इसके अलावा असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में भी तेज बारिश होगी,  ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ तटीय स्थानों जैसे सातपाड़ा, पुरी, जगतसिंह, केंद्रपाड़ा, नंदीग्राम और दक्षिण 24 परगना में तूफानी बारिश की आशंका है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews