IMD Alert : भारी बारिश के चलते कई प्रदेशों में बाढ़ के हालात, नदियां उफान पर, भूस्खलन से यातायात प्रभावित, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

IMD Alert : भारी बारिश के चलते कई प्रदेशों में बाढ़ के हालात, नदियां उफान पर, भूस्खलन से यातायात प्रभावित, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

IMD Weather Updet News 17 July 2023 : देश के लगभग सभी राज्यों में हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं, नदी नाले उफान पर हैं , बाढ़ के हालात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, पहाड़ी राज्य भू स्खलन जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो अन्य राज्यों में जलभराव एक बड़ी समस्या बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी  दिल्‍ली सहित कई राज्यों में आज भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में मूसलाधार भारिश की संभावना जताई है। राजस्थान के कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। यूपी के कम से कम 11 से अधिक जिले बाढ़ में डूबे हैं यहाँ 41 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में बाढ़ के हालात है। व्‍यास नदी पर कई पुल भी बाढ़ में बह गए। मनाली और कुल्लू के बीच का नैशनल हाइवे क्षतिग्रस्त हो चुका है।

उत्तराखंड में हाल बेहाल, ऑरेंज अलर्ट जारी 

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं । देहरादून मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान में सभी 13 जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। कुमाऊं क्षेत्र के उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए 18 जुलाई को भी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। भूस्खलन इस राज्य में एक बड़ी चिंता बना हुआ है, भू स्खलन होने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कों पर यातायात बंद हो गया। धारचूला में काली नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर 889 मीटर से ऊपर पहुंच गया है जबकि गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान के पास बह रही है।

इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनी  

IMD के मुताबिक जम्‍मू और कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तर राजस्‍थान, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा,  दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तटीय ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड में बारिश हो सकती है। उधर कर्नाटक के तटीय जिलों दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ में भारी बारिश की संभावना के चलते ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

पांच दिनों तक यहाँ बारिश के आसार 

​मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आने वाले दो दिनों में हरियाणा और दिल्ली में छिटपुट बारिश हो सकती है। एजेंसी ने अनुमान जताया है कि 18 जुलाई से इन सभी इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में कम से कम चार से पांच दिनों तक मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है। बीच में एक से दो बार भारी बारिश भी हो सकती है।  स्काईमेट के अनुसार अन नीनो का असर जुलाई के अंत तक साफ होगा। इसकी वजह से अगस्त में कम बारिश हो सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews