IMD Alert : बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा, झारखंड सहित अन्य कई राज्यों में तेज बारिश के आसार, देखें अपने राज्य का हाल

IMD Alert : बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा, झारखंड सहित अन्य कई राज्यों में तेज बारिश के आसार, देखें अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मानसून (IMD Monsoon) की रफ़्तार बहुत से राज्यों में धीमी पड़ गई है तो बहुत से राज्यों में भारी बारिश हो रही है, कहीं लगातार तो कहीं रुक रुक कर बारिश जारी है जिसका मतलब साफ है कि अभी मानसून के तेवर बरक़रार हैं। मौसम विभाग ने आज के मौसम का अपडेट जारी करते हुए पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट (IMD Heavy Rain Alert) जारी किया है।

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी पश्चिमी हिस्से में दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने बंगाल के पूर्वी मिदनापुर, हावड़ा, पूर्वी व पश्चिमी बर्धमान , बांकुरा, पुरुलिया झारग्राम, उत्तरी 24 परगना में अच्छी बारिश संभावना जताई गई है।  वहीं पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी (IMD Rainfall alert) किया गया है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 39 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 4 संभागों में बिजली गिरने-चमकने का अलर्ट

मौसम विभाग ने बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से तेज बारिश की अनुमान जताया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, सिक्किम, महाराष्ट्र गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, 15 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और झारखंड एवं पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभावित है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें – Gwalior में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने दी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews