IMD Alert : मानसून की सक्रियता जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

IMD Alert : मानसून की सक्रियता जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मानसून (IMD Alert) अपने पूरे चरम पर है, इसने देश के अधिकांश राज्यों को तरबतर कर रखा हैं , कई राज्यों में इसकी सक्रियता अभी भी कम नहीं हुई है। देश के ऐसे हिस्से जहाँ बारिश तबाही बनकर आई है वो बारिश रुकने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालाँकि मानसून (IMD Monsoon) की तीव्रता कम नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के भारी बारिश का अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया है।

भारत मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए रिपोर्ट (IMD Weather Alert) जारी करते हुए तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड, में तेज से भारी बारिश की सम्भावना जताई है , आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों में अधिकांश हिस्सों में ये हालात दो से तीन दिनों तक रह सकते हैं , कहीं कहीं ये और रफ़्तार पकड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना और चांदी पुरानी कीमत पर, यहां देखें भाव

मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट का पास बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है वहीं मानसून की ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा, गुना जबलपुर, पेंड्रा रोड, झारसुगुडा, उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के केंद्र और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तरी अंडमान सागर से गुजर रही है। इस कारण देश के दक्षिण और पश्चिम राज्यों में भारी बारिश की सम्भावना है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: मानसून के साथ कई सिस्टम एक्टिव, 1 दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राजधानी दिल्ली की बात जाये तो रविवार को दिनभर हल्की बारिश के कारण तापमान लुढ़क गया है और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जो नौ साल में सबसे कम है। मौसम विभाग के मुताबिक फ़िलहाल दिल्ली में मौसम साफ़ रहने का अनुमान हैं।

ये भी पढ़ें – History : आज ही के दिन हुई थी भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत, सीएम शिवराज ने किया नमन

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

ये भी पढ़ें – Share Market में मामूली तेजी, देखें कितना बढ़कर खुले Sensex और Nifty

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews