IMD Alert : मानसून रिटर्न, कहीं ऑरेंज कहीं येलो अलर्ट जारी, मछुआरों के लिए चेतावनी

IMD Alert : मानसून रिटर्न, कहीं ऑरेंज कहीं येलो अलर्ट जारी, मछुआरों के लिए चेतावनी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के कई हिस्सों में कमजोर होता मानसून (IMD Alert) ये संकेत देना लगा था की उसकी बिदाई की बेला आ गई है लेकिन उसने एक बार फिर वापसी की है। हालांकि उत्तर भारत सहित कुछ अन्य राज्यों में अलप वर्षा से सूखे जैसे हालात भी हैं लेकिन कुछ राज्यों में भारी बारिश (IMD Heavy Rain Alert) जारी है। IMD ने उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सहित कुछ अन्य राज्यों में कहीं हलकी से मध्यम जबकि कहीं भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किये हैं।

उत्तराखंड में येलो अलर्ट

भारत मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए आने वाले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिथौरागढ़ में काली नदी उफान पर है, यहाँ बादल फातें की घटना सामने आ चुकी है। उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री के आसपास पूरे क्षेत्र में लगातार बारिश (IMD Monsoon)हो रही है।

ये भी पढ़ें – UP Weather: 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

कर्नाटक में येलो अलर्ट

कर्नाटक में पिछले 11 दिनों में 137 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है , पिछले कई दिनों से राज्य में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी था जो अब थोड़ा थमा है।  मौसम विभाग ने साऊथ करन्टक को छोड़कर राज्य के शेष क्षेत्र के  बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: मानसून के साथ कई सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट

मानसून की सक्रियता को देखते हुए ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों के लिए आईएमडी ने 13 सितंबर तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट (IMD Orange Alert) जारी किया है। जिला कलेक्टर्स को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी भड़की, नहीं बदली सोने की कीमत, देखें आज का भाव

मछुआरों के लिए ये चेतावनी

भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने आज 12 सितम्बर को उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी एवं आंध्रप्रदेश ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों पर समुद्र की स्थिति बहुत ख़राब रहेगी। मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

ट्रफ लाइन की स्थिति

मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक मानसून की ट्रफ लाइन इस समय नलिया, अहमदाबाद, रामागुंडम, दक्षिण ओडिशा, फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल के पूर्वी मध्य खाड़ी से गुजर रही है।  दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा तट के पास अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews