IMD Alert : करवट ले रहा मौसम, कहीं बारिश कहीं बर्फबारी की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

IMD Alert : करवट ले रहा मौसम, कहीं बारिश कहीं बर्फबारी की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अधिकांश राज्यों से मानसून (IMD Monsoon) की विदाई के साथ ही मौसम (IMD Daily Weather Report) ने करवट ले ली है , सुबह और रात के समय गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। लेकिन  देश के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी (imd alert for snowfall) होने की आशंका जताई है जबकि कुछ राज्यों में अभी भी भारी बारिश (imd alert for rain) का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट (IMD Daily Weather Report)  के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो अधिकांश राज्यों से मानसून की वापसी होती दिखाई दे रही है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र और झारखंड के कुछ हिस्से, आंतरिक ओडिशा और पूरे पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से से मानसून वापस लौट जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – आपने “Statue of Unity” नहीं देखी? निराश ना हों, IRCTC आपको दे रहा गुजरात घूमने का मौका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान (IMD Forecast) के मुताबिक इस समय एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे केरल तट पर निचले क्षोभमंडल में बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जाती दिख रही है वहां 18 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है और 20 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 18 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, 3 संभागों में बारिश के आसार, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

इस परिवर्तन के कारण कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पुड्डुचेरी, केरल, तमिलनाडु अदि राज्यों में  भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है । मौसम विभाग ने आज 17 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 18 से 20 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज सिंह चौहान से क्यों खुश हैं उमा भारती, पढ़ें पूरी खबर

तेलंगाना में पांच दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय तेलंगाना पर सक्रिय है । जिसके चलते यहाँ बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।

इन राज्यों में होगी बर्फबारी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है कि 19 और 20 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा में अगले 2 दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, कर्नाटक, महाराष्ट्र,केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, असम में तेज बारिश (IMD Heavy Rain Alert) के आसार हैं।

दिल्ली में बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले पांच दिनों तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। दिल्ली में शनिवार को दिन में आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानिए राजस्थान के मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की रिपोर्ट (IMD Weather update) के मुताबिक राजस्थान में पिछले तीन दिनों से कई क्षेत्रों में लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।  बीती रात प्रदेश से करीब सभी जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में इस समय मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews