आपने “Statue of Unity” नहीं देखी? निराश ना हों, IRCTC आपको दे रहा गुजरात घूमने का मौका

आपने “Statue of Unity” नहीं देखी? निराश ना हों, IRCTC आपको दे रहा गुजरात घूमने का मौका

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आपने गुजरात नहीं घूमा तो निराश होने की जरूरत नहीं है, IRCTC ने आपके लिए गुजरात के टूर का एक शानदार पैकेज बनाया है। हवाई यात्रा से IRCTC,  Statue of Unity, सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित महात्मा गांधी के गृह प्रदेश गुजरात के महत्वपूर्ण और प्रसिद्द डेस्टिनेशन का टूर कराएगा।

IRCTC इस बार लेकर आया है गुजरात का शानदार टूर पैकेज प्लान, जिन लोगों ने गुजरात घूमने की प्लानिंग की हो, जिनकी प्लानिंग में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, Statue of Unity जैसे प्रसिद्द पर्यटन स्थलों की सैर शामिल हो उनके लिए IRCTC का ये एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages, ) एक शानदार ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज सिंह चौहान से क्यों खुश हैं उमा भारती, पढ़ें पूरी खबर

IRCTC ने गुजरात टूर का नाम “Vibrant Gujarat with Statue of Unity air package” रखा है।  ये पैकेज रांची हवाई अड्डे से 10 फरवरी 2023 को शुरू होगा।  टूर कुल 7 दिन और 6 रात का होगा।  ये टूर उन शासकीय सेवकों के लिए आधिकारिक है जो LTC सेवा का लाभ लेते हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में मामूली तेजी, नहीं बदले चांदी के दाम, देखें ताजा भाव

IRCTC अपने Vibrant Gujarat with Statue of Unity air package में अहमदाबाद, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी , सासन गिर द्वारका, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे प्रसिद्द डेस्टिनेशन कवर करेगा।  इन स्थानों पर घूमते समय आपको ब्रेकफास्ट और डिनर की फ़िक्र नहीं करना है ये किराये में ही शामिल है।  इस टूर का किराया प्रति व्यक्ति 35,300/- प्रति व्यक्ति रखा गया है।

ये भी पढ़ें – यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, इंडियन रेलवे ने आज रद्द की 160 ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

तो यदि आप भी गुजरात टूर पर जाना चाहते हैं तो IRCTC के इस टूर के लिए अपनी सीट रिजर्व करा लीजिये।  आपको सिर्फ IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट करना है और डिटेल समझकर सीट रिजर्व करानी है , जल्दी कीजिये सीटें लिमिटेड हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews