
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के विजाग रिफाइनरी में सोमवार को भीषण अग्निकांग की खबर सामने आई है। आसपास के इलाकों में काले धुएं का गुबार देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेज धमाके की आवाज के बाद “रफ पिच ऑयल टैंक” के आग लगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग कि लपटें इतनी भयानक थी कि आसमान छूने लगी। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से भागना पड़ा। इस घटना के बाद आसपास इन्डस्ट्रियल इलाकों जैसे कि मलकापुरम और श्रीहरिपुरम में हड़कंप मच गया।
मौके पर दमकल की टीमें तैनात
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को रवाना किया है। दमकलकर्मी आपातकालीन बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित बाहन भी निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों से न घबराने की अपील भी की गई है।
आग का कारण अज्ञात, हताहत की खबर नहीं
अब तक आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने इस घटना को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची के मुताबिक किसी भी नुकसान और हताहत की पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

