IMD Weather Alert : दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, शिमला से ज्यादा ठंडी, कई राज्यों में अगले 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 15 December 2023 : उत्तर भारत सर्दी से कांप रहा है, पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी ने मौसम में सर्दी की रफ़्तार और तेज कर दी है, आज शुक्रवार को तो दिल्ली में सर्दी ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, इस मौसम की सबसे ठंडे दिन की शुरुआत आज शुक्रवार को हुई, तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम यानि 4.9 डिग्री दर्ज किया गया जो शिमला से भी कम रहा।

कहाँ होगी बारिश कहाँ आंधी तूफान की सम्भावना?

भारत मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि उत्तर भारत के राज्यों में जहाँ ठण्ड बढ़ेगी वहीँ दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश होगी, मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु में 15 से 17 दिसंबर के बीच, केरल और माहे में 16 से 18 दिसंबर के बीच बारिश हो सकती है जबकि लक्षद्वीप में 17 और और 18 दिसंबर को बारिश की सम्भावना हैं, कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी सम्भावना हैं।

कैसा है राजधानी दिल्ली का हाल?

मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार से ठंडक और बढ़ गई, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे कम था लेकिन आज शुक्रवार को इसने इसे भी पीछे छोड़ दिया, शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान शिमला के तापमान 6.8 सेल्सियस से भी कम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक का इस सर्दी का सबसे कम तापमान है।

इन राज्यों में किस रहेगा मौसम ?

उधर निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काई मेट के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं पूर्वी असम, लक्षद्वीप, दक्षिणी केरल और अरुणाचल प्रदेश में हलकी बारिश की सम्भावना हैं , पंजाब, हरियाणा , उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews