Hindi News

IMD Weather Alert : कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट, अभी और सताएगी ठंड, कोहरे से ढंके रहेंगे शहर

Written by:Atul Saxena
Published:
IMD Weather Alert : कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट, अभी और सताएगी ठंड, कोहरे से ढंके रहेंगे शहर

IMD Weather Update Today 02 January 2024 : देश के कई हिस्से इन दिनों कड़ाकेदार ठंड पड़ रही है , घने कोहरे के कारण कई जगह हाथ को हाथ दिखाई नहीं दे रहा, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकांश राज्यों में कोल्ड डे के हालात बनने की चेतावनी जारी की है, उधर मौसम विभाग ने कई राज्यों में तापमान में गिरावट, शीतलहर चलने और बारिश की भी संभावना जताई है।

भारत मौसम विभाग IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 2 और 3 जनवरी को पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में सीवियर कोल्ड डे की संभावना है और 5 जनवरी को अलग अलग राज्यों में कोल्ड डे की संभावना है, आईएमडी ने राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, और बिहार में बहुत तेज सर्दी की संभावना जताई है।

IMD ने कहा है कि उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में अभी घना कोहरा छाया दिख रहा है, अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड जारी रहने की संभावना है।

यहाँ रहेगा घना कोहरा 

इसके अलावा, अगले 2-3 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के दौरान कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में भी कोहरे की स्थिति दिखाई दे सकती है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग ने ताजा पूर्वी लहर के प्रभाव के कारण अगले 3-4 दिनों के दौरान तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 02 जनवरी से 04 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की छिटपुट बारिश का अनुमान है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews