IMD Weather Alert : पंजाब, हरियाणा में घना कोहरा, द्रश्यता घटी, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, देखें अपने राज्य का पूर्वानुमान

IMD Weather Alert

IMD Weather Update Today 20 December 2023 : उत्तर भारत के लोग शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फ़बारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है , कई राज्यों में धुंध छाई दिखाई दे रही है, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि देश के कई राज्यों में अभी शीतलहर और घना कोहरा छाया रहेगा।

इन राज्यों में घने कोहरे की संभावना 

आईएमडी ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा के अलग अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है, इसके अलावा उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भी घना कोहरा रहेगा, पंजाब में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई जा रही है।

राजधानी दिल्ली का ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, मौसम विभाग ने दिल्ली के आसमान पर आंशिक रूप से बदहाल छाए रहने का अनुमान है, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कहाँ कितनी रही द्रश्यता 

मौसम विभाग ने बताया कि कोहरे और धुंध के कारण द्रश्यता भी कम हो रही है, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा के अलग अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण पंजाब के अमृतसर, पटियाला में कई जगह द्रश्यता 500 मीटर रही, उत्तर प्रदेश के बरेली और लखनऊ में, त्रिपुरा के कैलाशहर में दृश्यता 500 मीटर रही, वहीं बिहार के पूर्णिया में द्रश्यता 200 मीटर रही।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews