Weather Update Today: मौसम के बदले मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

imd weather

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अलग अलग पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देशभर के मौसम (Weather Update Today 7 March 2022) में बदलाव देखा जा रहा है।कहीं तेज बारिश-बर्फबारी हो रही है तो कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है।भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather Alert Today) ने बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बनने के चलते गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।वही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 10 मार्च तक बारिश होने की संभावना बन रही है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को होली पर मिल सकते है 3 गिफ्ट, 50000 से 2.32 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, देखें पूरा गणित

भारतीय मौसम विभाग (IMD Forecast) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक गहरे निम्न दबाव के असर से तमिलनाडु से लेकर जम्मू-कशमीर के मौसम में बदलाव हो रहा है। आज तमिलनाडु के तटीय इलाकों और केरल में गरज के साथ बारिश की संभावना है और हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। अगले कुछ घंटों में तमिलनाडु के चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, अरियालुर जिलों में बारिश के आसार है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD Forecast) की मानें तो गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना के साथ उत्तराखंड पूर्वी असम, पंजाब, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 10 मार्च तक महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोना-चांदी दोनों में उछाल, ये है बाजार का हाल

स्काईमेट वेदर के अनुसार, आज सोमवार 7 मार्च को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के आसपास के हिस्सों में बारिश की गतिविधियां एक्टिव होने की संभावना है।इसके प्रभाव से हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में 8 मार्च को बारिश हो सकती है।हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात से बार फ‍िर से ठंड बढ़ गई है और 8 मार्च को मौसम साफ रहने के बाद 9 को बारिश व हिमपात की संभावना है।

इन राज्यों में आज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़,पश्चिमी उत्तर प्रदेशष पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है।वही 8 मार्च नए पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण 9 और 10 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं पहाड़ी और हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews