13 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट : 15 फरवरी तक मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की संभावना, पहाड़ी क्षेत्रों में होगी बर्फ़बारी, कई राज्यों में ओलावृष्टि के भी आसार

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 13 February 2024 : देश के कई राज्य अभी भी तेज सर्दी की चपेट में हैं, कैन बारिश परेशान कर रही है तो कहीं बर्फ़बारी, कही ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं, मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटों तक बारिश, बर्फ़बारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि निचले क्षोभमंडल स्तर पर मराठावाड़ा और दक्षिण विदर्भ पर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव दिखाई दे रहा हैं इसके चलते 15 फरवरी तक मध्य और पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

14 और 15 फरवरी को इन राज्यों में बारिश की संभावना 

आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 फरवरी तक बारिश होगी। 14 फरवरी 2024 को ओडिशा और उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर में बर्फ़बारी के आसार 

मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी दिया है।

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

आईएमडी ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की भी संभावना है। इसके अलावा  अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है वहीं अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews