IMD Weather Update: अरुणाचल में 5 अप्रैल तक भारी वर्षा और बर्फ़बारी की संभावना, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, झारखंड मंं चलेंगी गर्म हवाएं

IMD Weather Update

IMD Weather Update  Today 01 April 2024 : देश का मौसम बदल रहा है, गर्मी की तपन बढ़ रही है तो अभी भी कुछ राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी IMD ने दी है उधर बबर्फ़बारी, ओलावृष्टि, छिटपुट से मध्यम बारिश भी कुछ राज्यों को प्रभावित कर रही है। बंगाल के एक जिले में तो कल बवंडर ने 10 मिनट तक लोगों को चिंता में डाले रखा, IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए भी अलग अलग राज्यों में अलग अलग चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम का मिजाज 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने दैनिक मौसम परिचर्चा में पिछले 24 घंटों का हाल सुनाते हुए कहा कि असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अलग अलग स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई वहीं पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी जिले में कल दोपहर 3 बजे के करीब एक बवंडर आया, जो करीब 10 मिनट तक चला जिससे लोग घबरा गए। असम में अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश दर्ज की गई।

अरुणाचल में भारी वर्षा, असम मेघालय में भी बदलेगा मौसम 

पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विज्ञानी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में 1 से 5 अप्रैल एक दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना हैं इनमें से कुछ स्थानों पर 1 अप्रैल को बहुत भारी वर्षा और बर्फ़बारी होने की संभावना है। असम और मेघालय में 1,2 और 4 अप्रैल के दौरान अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है, नागालैंड और मणिपुर में 1 अप्रैल को भारी वर्षा होने की संभावना है वहीं उत्तरी आतंरिक कर्नाटक में 1-5 अप्रैल के दौरान रायलसीमा, पूर्वी मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में, 3 से 5 अप्रैल के दौरान विदर्भ और झारखंड के अलग अलग इलाकों में 04 से 05 अप्रैल को उष्ण लहर (गरम हवाएं) चलने की संभावना हैं।

इस सिस्टम से प्रणाली से प्रभावित हो रहा मौसम 

मौसम प्रणाली की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन असम के ऊपर है और एक बिहार के ऊपर है और पश्चिमी विक्षोभ( साइक्लोनिकसर्कुलेशन के तौर पर) उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में देखा जा सकता है, वहीं एक ट्रफ़ रेखा जो तमिलनाडु से लेकर मध्य प्रदेश तक देखी जा सकती है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews