IMD Weather Update: पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश, तूफान की संभावना, इन राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 08 April 2024 : देश के मौसम में बदलाव ने अलग अलग राज्यों को अलग अलग तरह की परेशानियों में डाल रखा है, कहीं तेज लू से लोग प्रभावित हो रहे हैं तो कहीं बारिश और तूफान लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है, दोनों ही तरह के राज्यों के लोगों को मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है, जिन राज्यों में लू चल रही हैं वहां के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आम जनता के लिए सुरक्षा उपाय भी बताये हैं, IMD ने कहा है कि हालाँकि तापमान मध्यम रहेगा लेकिन शिशुओं और बुजुर्गों और कमजोर लोगों को परेशानी हो सकती है

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोगों को सुरक्षित रहना चाहिए और गर्मी के संपर्क से बचना चाहिए और खुद को ठंडा रखने का प्रयास करना चाहिए। प्यास लगने पर भी खूब पानी पीना चाहिए। लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे घर का बना ड्रिंक्स लिया जा सकता है और यह शरीर के पानी की मात्रा को संतुलित रखेगा।

लू की स्थिति

मौसम विभाग ने कहा कि आज उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है।

मौसम प्रणाली

आईएमडी ने मौसम प्रणाली की बात करते हुए बताया कि पूर्वी असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है जिसके कारण अरुणाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी हो रही है, 10 अप्रैल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तूफान, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

तापमान का अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है उसके बाद के 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

गर्म मौसम, गर्म रात

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में आज रात गर्म रहने की उम्मीद है। आज से 11 अप्रैल तक केरल, माहे, गुजरात के तटीय इलाकों, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews