IMD Weather Update Today : बिहार, छत्तीसगढ़ सहित 11 राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना, फिर बदलेगा मौसम

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 10 February 2024 : भारत मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार, छत्तीसगढ़ सहित देश के 11 राज्यों में बारिश हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 10 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। 10 और 11 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश की संभावना है वहीं 11 और 12 फरवरी को ओडिशा में बारिश हो सकती है। इसी तरह 12 और 13 फरवरी को तमिलनाडु, 10 और 11 फरवरी को तेलांगना में तथा 14 और 15 फरवरी को केरल में बारिश हो सकती है।

25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं वहीँ अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

इन राज्यों में बिजली चमकने और आंधी चलने की संभावना 

IMD ने चेतावनी देते हुए कहा कि 10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव होने की उम्मीद भी जताई है, जिसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

ऐसा है दिल्ली के मौसम का हाल  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में इन दिनों बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है, गुनगुनी धुप दिल्लीवासियों को राहत दे रही है, अधिकतम तापमान में भी वृद्धि होने लगी है, लेकिन सुबह-शाम की ठंड अभी बनी रहेगी। उधर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर देखने को मिल सकता है। इसके चलते खासतौर पर 14 तारीख को राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हल्की वर्षा अथवा बूंदाबांदी हो सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews