24 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट: मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 26 और 27 फरवरी को ओलावृष्टि और बर्फ़बारी का अलर्ट, देखें अपने राज्य के मौसम का हाल

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 24 February 2024 : देश के मौसम में बदलाव जारी है जाते जाते सर्दी और सता रही है, कहीं बारिश के रूप में ठंड बढ़ रही है तो कहन ओलावृष्टि और बर्फ़बारी में मौसम को सर्द कर दिया है। भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि 26 और 27 फरवरी को मध्य भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और बर्फ़बारी हो सकती है।

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और बारिश 

भारत मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुरेन्द प्रताप सिंह ने आज जारी वीडियो बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटों में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी दर्ज की गई है,  इसके अलावा हिमालय क्षेत्र में जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश हुई और बर्फ़बारी हुई वहीं पूर्वी भारत के तटीय क्षेत्रों में कुछ जगह मध्यम बारिश हुई।

इन राज्यों में गिरे न्यूनतम तापमान 

IMD वैज्ञानिक ने बताया कि न्यूनतम तापमान पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य  सभी राज्यों में सामान्य के आसपास रहा , इन तीनों राज्यों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट देख गई, वहीं अधिकतम तापमान की बात की जाये तो लगभग पूरे भारत में ये सामान्य रहा।

26 और 27 फरवरी को ओलावृष्टि और बर्फ़बारी की संभावना 

आईएमडी ने दो दिन बाद फिर मौसम बदलने के संकेत दिए है , मौसम विभाग ने  26 और 27 को मध्य भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है , वहीं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना जताई हैं, मौसम में ये परिवर्तन नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहे हैं।

यहाँ बन रही ट्रफ़ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन  

मौसम प्रणाली की बात करते हुए मौसम विज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ़ के रूप में पाकिस्तान पर केन्द्रित है, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मराठवाडा पर बना हुआ है इससे एक ट्रफ़ लाइन तमिलनाडु की तरफ और दूसरी ट्रफ़ लाइन तटीय आंध्र प्रदेश की तरफ जा रही है इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के ऊपर भी दिखाई दे रहा है।

मौसम वैज्ञानिक सुरेन्द प्रताप सिंह ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है  लेकिन मध्य भारत के मध्य प्रदेश और विदर्भ में 26 फरवरी को ओलावृष्टि होने की संभावना हैं  इसके अलावा मध्य प्रदेश , विदर्भ और  छत्तीसगढ़ में 27 को ओलावृष्टि हो सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews