कर्मचारियों के लिए काम की खबर, सार्वजनिक अवकाश घोषित, इन्हें भी मिलेगा लाभ, जानें अपडेट

Government employees

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने सरकारी, गैर सरकारी और अर्द्ध सरकारी संस्थानों की छुट्‌टी को लेकर बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने हिसार जिले के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 3 नवम्बर 2022 को होने वाले मतदान के मद्देनजर सभी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों आदि में सार्वजनिक अवकाश/स्पैशल कैजुअल लीव (पेड) अधिसूचित किया है।

यह भी पढ़े…Bhopal News: राशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व जिला आपूर्ति नियंत्रक समेत 15 अफसर निलंबित

हरियाणा में बुधवार  3 नवंबर को  हिसार जिले के आदमपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के तहत राज्य सरकार की ओर से अवकाश घोषित किया गया है।राज्य सरकार के द्वारा जारी नोटिफिकेशन का लाभ सिर्फ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों का मिलेगा। इसके लिए कर्मचारियों का विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है। सरकार के इस फैसले की जानकारी संबंधित विभागों को भेज दी गई है।

यह भी पढ़े..UP Weather: पश्चिमी विभाग का प्रभाव, बढ़ेगी गुलाबी ठंड, बादल-बूंदाबांदी के भी संकेत, जानें विभाग का पूर्वानुमान

मतदान के मद्देनजर राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश, स्पेशल कैजुअल लीव (PAID) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।अधिसूचना के अनुसार हरियाणा में स्थापित कारखानों, दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के ऐसे कर्मचारी, जो आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें भी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135-बी के तहत पेड लीव लेने की अनुमति होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews