2024 में मोदी ही हैं जनता की पहली पसन्द, व्हिस्पर इन द कॉरिडोर के सर्वे में 66% वोट मोदी को जबकि सिर्फ 8% राहुल गांधी को

Lok Sabha Elections

डेस्क, रिपोर्ट। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) होने में बेशक अभी 2 साल का समय बाकी है, लेकिन सभी पार्टियों में अभी से ही इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को चेहरा बनाकर चुनाव में उतारना चाहती है, वहीं,  भाजपा शुरू से ही नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चुनाव लडने की तैयारी कर रही है। अब तक के सभी चुनाव चाहे वह लोकसभा के हों या विधानसभा के , पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़े गए हैं।

आपको बता दें अभी हाल ही में व्हिस्पर मीडिया ग्रुप द्वारा एक सर्वे कराया गया था जिसमे लोगों से यह पूछा गया था कि 2024 में वे किसी अपने नेता के रूप में देखना चाहते हैं। विस्पर इन द कॉरिडोर डॉट कॉम के सर्वे के मुताबिक यह भी पता किया गया कि राहुल गांधी और मोदी की फैन फॉलोइंग में कितना डिफरेंस है या फिर लोगों की क्या पसंद है कि दोनों में से कौन चुनाव जीते।

Must Read : MMS Scandal : चोरी से बनाए गए एमएमएस पर उठा सकते हैं ये कानूनी कदम, आरोपी को भुगतना होगा ये अंजाम

सामने आई सर्वे रिपोर्ट में जो नतीजे आए उनके मुताबिक 66% लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी भी प्रधानमंत्री के रूप में 2024 में देखना चाहते हैं, वहीं,  सिर्फ 8% लोग ही राहुल गांधी को अपने प्रधानमन्त्री के रूप में देखते हैं।

बात करें इसके पीछे की वजह की तो वह कांग्रेस पार्टी में वंशवाद की नीति बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर बात करें मोदी की तो लोगों के अनुसार भाजपा में मोदी ने कई उतार-चढ़ाव को पार करके पार्टी में अपना एक स्थान बनाया है इसलिए वह लोगों को पसंद है , साथ ही इनकी सरकार में हर कार्यकर्ता को पार्टी में अलग-अलग लेवल पर अलग अलग तरह की जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। जबकि कांग्रेस में अभी भी सिर्फ वंशवाद ही चलता आ रहा है।

जब लोगों से सर्वे में पूछा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच की टक्कर को आप किस तरह से देखते हैं तब उस पर लोगों का कहना था कि दोनों के बीच में किसी भी तरह की तुलना ही नहीं है। आपको बता दें अभी हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर जिस तरह से राहुल गांधी ने जिम्मेदारी लेने से मना किया था उसको देख कर ऐसा लगता है कि राहुल कोई जिम्मेदारी लेना ही नहीं चाहते हैं।

राकेश श्रीवास्तव के बारे में जानें –

1

राकेश श्रीवास्तव MP 1993 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। वर्तमान में वह विस्पर मीडिया समूह के ग्रुप एडिटर और कंट्री हेड है। अपने पूरे सेवाकाल में एक बेहतरीन अधिकारी से ज्यादा एक बेहतरीन इंसान, मददगार और मिलनसार व्यक्तित्व रखने वाले राकेश श्रीवास्तव अब विस्पर मीडिया समूह की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है। उन्होंने लगभग 5 वर्षों तक जनसंपर्क आयुक्त का पद भी संभाला है। व्हिस्पर इन द कॉरिडोर के लिए यह सर्वे भी राकेश श्रीवास्तव द्वारा ही संपूर्ण कराया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews