सांप पकड़ने नहीं पहुंचे अधिकारी तो शख्स खुद उसे पकड़कर नगर निगम ऑफिस पहुंचा, टेबल पर छोड़ा सांप

सांप पकड़ने नहीं पहुंचे अधिकारी तो शख्स खुद उसे पकड़कर नगर निगम ऑफिस पहुंचा, टेबल पर छोड़ा सांप

Hyderabad resident released the snake in GHMC ward office : बारिश का मौसम है और इस मौसम में घर के आसपास अक्सर ही सांप निकलने की घटनाएं देखी जाती है। अगर किसी के घर में सांप दिखता है तो डरना स्वाभाविक है। लेकिन सांप को बाहर करने के लिए सबसे सही रास्ता है नगर निगम या संबंधित दफ्तर में सूचना देना ताकि वो स्नेक कैचर को भेज सके। कभी भी सांप या अन्य किसी भी जीव को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। लेकिन क्या हो अगर सूचना देने के बाद भी कोई सांप पकड़ने न आए तो।

हैदराबाद में एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ। उसके घर सांप निकल आया जिसके बाद उसने नगर निगम में कई बार फोन किया और अधिकारियों के गुहार लगाई कि किसी को सांप पकड़ने के लिए भेज दे। लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई नहीं आया तो उसने खुद ही किसी तरह सांप को पकड़ लिया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, वो शख्स सांप को लेकर नगर निगम ऑफिस जा पहुंचा और उस सांप को उसने वहां एक टेबल पर छोड़ दिया।

इस घटना का वीडियो बीजेपी नेता विक्रम गौड़ ने ट्वीटर पर शेयर किया है और लिखा है कि ‘हैदराबाद के अलवाल में जीएचएमसी वार्ड कार्यालय में अधिकारियों द्वारा उसकी शिकायत का जवाब देने में विफल रहने के बाद एक निवासी ने सांप छोड़ दिया। बारिश के दौरान सांप उनके घर में घुस गया था। सोचिए वह कितना मजबूर रहा होगा कि उसे यह कदम उठाना पड़ा।’ वीडियो में हमें सांप नजर आ रहा है जो करीब पांच फीट का है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews