यहां भगवान गणेश के पास भी है आधार कार्ड, स्कैन करने के बाद ही भक्तों को देते हैं दर्शन

यहां भगवान गणेश के पास भी है आधार कार्ड, स्कैन करने के बाद ही भक्तों को देते हैं दर्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आधार कार्ड एक ऐसी चीज है जो आजकल हर व्यक्ति के पास है। इसके बिना कोई भी काम होना मुश्किल है। अगर आपको यह पता पड़े कि भगवान गणेश का भी आधार कार्ड है, तो आप हैरान तो हो ही जाएंगे। लेकिन यह बात बिल्कुल सच है, जमशेदपुर (Jamshedpur) में भगवान गणेश का एक खूबसूरत पंडाल बना है, जो कि आधार कार्ड युक्त है। यह पंडाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

जमशेदपुर में बने इस पंडाल में भगवान गणेश के फोटो के साथ उनका आधार कार्ड नंबर लिखा हुआ है। इसी के साथ कार्ड पर गणेश जी के पिता का नाम महादेव और पता कैलाश पर्वत के टॉप फ्लोर पर मानसरोवर झील के पास दिया गया है।

कार्ड पर एक स्केनर लगा हुआ है जिसे स्कैन करते ही भगवान गणेश की तस्वीर दिखाई देती है। यह देखकर लोग काफी एक्साइटेड हैं और सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। पंडाल के संयोजक सौरभ कुमार है, जिन्होंने यह जानकारी दी है कि कोलकाता में उन्होंने इस तरह के पंडाल देखे थे, जो आम आदमी के जीवन से जुड़े थे। वहीं से उन्हें यह पांडाल बनाने का आइडिया आया। इस तरह से वह देश के लोगों को यह संदेश दे रहे हैं कि जिन लोगों ने अपना आधार कार्ड नहीं बनवाया है। वह जल्द से बनवा लें क्योंकि अब तो भगवान गणेश का भी आधार कार्ड है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews