देश के 56 हवाई अड्डों पर हुए ग्राहक संतुष्टि सर्वे में भोपाल ने मारी बाजी, ऐसी रही मध्य प्रदेश के एयरपोर्ट्स की स्थिति

Bhopal Airport

Customer Satisfaction Survey: देश के हवाई अड्डे पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और उससे यात्री संतुष्ट हैं या नहीं जब इस बात का सर्वे किया गया तो भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सभी 56 घरेलू हवाई अड्डे को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। पिछले सर्वे में यह खिताब उदयपुर को मिला था लेकिन इस बार भोपाल ने बाजी मार ली है। इंदौर को इस सर्वे में शामिल नहीं किया गया था।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से देवराज ग्राहक संतुष्टि सूचकांक के आंकड़े जारी किए गए। राष्ट्रीय एयरपोर्ट काउंसिल द्वारा निर्धारित किए गए मापदंडों के आधार पर फोटो थोड़ी थी 12 साल में दो बार सर्वे कराया जाता है।

यात्रियों को पसंद आई ये सुविधा

इस सर्वे में कुल 33 बिंदुओं को शामिल किया गया था, जिनमें इंटरनेट और पार्किंग से लेकर, बैगेज ट्रॉलियों की सुविधा, स्टाफ का व्यवहार, खाद्य सुविधा, उड़ान संबंधी जानकारी की सुविधा समेत कई चीजें शामिल है। इन सभी चीजों में पिछले वर्ष के मुकाबले भोपाल को इस वर्ष ज्यादा अंक मिले हैं।

फास्ट बैगेज डिलीवरी यात्रियों को सबसे ज्यादा पसंद आई है। इस बिंदु पर भोपाल को 5 में से 5 अंक मिले हैं और किसी भी यात्री ने इस बारे में कोई शिकायत नहीं की है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर पिछले वर्ष के मुकाबले अंकों में बढ़ोतरी हुई है। रक्षा जांच के दौरान प्रतीक्षा समय में अंक कम हुए हैं।

कनेक्टिविटी है ज्यादा

दिल्ली और मुंबई तक जाने वाली सर्वाधिक उड़ानी भोपाल से मिलती है। देश के बाकी हिस्से और विदेशों तक की उड़ान भी यहां से आसानी से उपलब्ध है। कनेक्टिंग उड़ान की सुविधा मिलने की वजह से यात्री सबसे ज्यादा बुकिंग यहीं से करते हैं और इस मामले में भोपाल एयरपोर्ट को 5 में से 5 अंक मिले हैं। पार्किंग, कैफेटेरिया, लाउंज, बॉडी स्पा समेत अन्य सुविधाएं भी यात्रियों को पसंद आई है।

ऐसी है मध्य प्रदेश के एयरपोर्ट की स्थिति

देशभर के एयरपोर्ट पर हुए इस सर्वे में मध्यप्रदेश की स्थिति की बात की जाए तो भोपाल ने 4.99 अंक प्राप्त कर पहला, 4.86 अंकों के साथ ग्वालियर ने सांतवा और 4.13 अंकों के साथ जबलपुर ने 35 वां स्थान हासिल किया है। 

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews