Famous Cheapest Market: भारत के इस बाजार में 50 रुपए में मिल जाती है हर चीज, कौड़ी के भाव बिकते हैं डिजाइनर कपड़े

Famous Cheapest Market

Famous Cheapest Market Delhi: राजधानी दिल्ली कई चीजों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। घूमने फिरने के लिए अक्सर ही लोग यहां पर पहुंचते हैं। टूरिस्ट स्पॉट के अलावा यह महानगर अपने कुछ बाजारों के लिए भी प्रसिद्ध है।

यहां कई सारे ऐसे बाजार हैं जो सस्ती कीमतों में मिलने वाले सामान के लिए पहचाने जाते हैं। वैसे भी व्यक्ति को शॉपिंग करने के लिहाज से वही बाजार अच्छा लगता है जो उनके बजट के हिसाब का हो। आज हम आपको दिल्ली में लगने वाले एक ऐसे ही बाजार के बारे में बताते हैं जहां आप 50 रुपए में भी कोई भी सामान खरीद सकते हैं।

अगर आप भी शॉपिंग करने के शौकीन है और अपने कलेक्शन में नई-नई चीजें जोड़ना आपको अच्छा लगता है, तो ये बाजार आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। दिल्ली में रहते होंगे तो आपको इस जगह के बारे में जरूर जानकारी होगी लेकिन अगर आप घूमने के लिहाज से का रहे हैं तो खूबसूरत और ब्रांडेड चीजे यहां से कम कीमत में खरीद कर ला सकते हैं।

ये है Famous Cheapest Market

दिल्ली के करोलबाग इलाके में लगने वाले इस सस्ते बाजार का लोग हफ्ते भर इंतजार करते हैं। इस बाजार में ज्यादातर सेल 50 रुपए वाली होती है और अगर आपको कोई बैग या कोई टॉप खरीदना है तो वह 100 रुपए की कीमत में आपको आसानी से यहां पर मिल जाएगा। यहां पर व्यक्ति की जरूरत का हर सामान उपलब्ध है।

Famous Cheapest Market

इस मार्केट से आप सस्ते और डिजाइनर पर्स की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा साड़ी, ज्वेलरी, लहंगा, सलवार सूट और मेकअप के प्रोडक्ट भी आपको यहां पर आसानी से मिल जाएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by News Gate (@thenews_gate)

ये मार्केट महंगे ब्राइडल आउटफिट की सस्ती कॉपी के लिए भी पहचाना जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स या मशहूर लोग अपनी शादियों में जो आउटफिट पहनते हैं। ठीक उसी तरह के कपड़े आपको यहां कम कीमत पर आसानी से मिल जाएंगे। करोल बाग का यह सोमवार बाजार जूते चप्पल के लिए भी फेमस है। आपको यहां कई तरह के डिजाइनर फुटवियर कम कीमतों में मिल जाएंगे।

करोल बाग मार्केट की खासियत

सोमवार के दिन यहां जो स्ट्रीट मार्केट लगता है उसमें आप किसी भी चीज का मोल भाव आसानी से कर सकते हैं। यहां पर आपको 100 रुपए से लगाकर 2 हजार तक बहुत अच्छे-अच्छे सामान मिल जाएंगे।

Famous Cheapest Market

ये मार्केट काफी लंबा लगता है और यहां ढेर सारी दुकानें होती हैं जिन पर आपको बहुत सी वेराइटी मिल जाएगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से चीजों का चुनाव कर सकते हैं।

मार्केट जाने का सही समय

यदि आप करोल बाग के सोमवार बाजार में जाकर खरीदारी करना चाहते हैं तो शाम 4 बजे से यह लगना शुरू हो जाता है। लेकिन इसे पूरी तरह से तैयार होने में शाम के 6 बज ही जाते हैं। इसके बाद यहां पर भीड़ लगने की शुरुआत हो जाती है। आप चाहे तो 6 बजे भी यहां पहुंच सकते हैं और 10 बजे के बाद भी इस मार्केट से खरीदारी की जा सकती है।

Famous Cheapest Market

कैसे पहुंचे करोल बाग बाजार

करोल बाग बाजार पहुंचना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आपको दिल्ली की ब्लू लाइन से द्वारका जाने वाली मेट्रो लेनी होगी और झंडेवाला स्टेशन के बाद अगला स्टेशन यही पड़ने वाला है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप मेट्रो से जैसे ही बाहर निकलेंगे आपको यह मार्केट दिखाई देगा। यहां आपको फैशन और ट्रेंड से जुड़ी हर चीज कम कीमत में मिल जाएगी।

Famous Cheapest Market

तो फिर सोच क्या रहे हैं हो जाइए तैयार और दिल्ली के इस सोमवार बाजार से शॉपिंग करना बिल्कुल भी ना भूलें। छुट्टियों का सीजन वैसे भी शुरू हो चुका है ऐसे में अगर आप राजधानी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस सस्ते मार्केट का दीदार करना बिल्कुल ना भूलें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews