Famous Temple: आगरा के इस मंदिर में दिन में 3 बार बदलता है शिवलिंग का रंग, 900 साल पुराना है इतिहास

सावन का महीना चल रहा है और शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। चलिए आज हम आपको आगरा के 900 साल पुराने एक मंदिर के बारे में बताते हैं।
Famous Temple

Famous Temple: आगरा उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध और पौराणिक शहर है। इस शहर का इतिहास गहरा नाता रहा है और आज भी यहां पर ऐतिहासिक इमारत का दीदार किया जा सकता है। आगरा के ताजमहल के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा लेकिन आज हम आपके यहां के एक प्राचीन शिव मंदिर के बारे में बताते हैं। फिलहाल सावन का महीना चल रहा है और ऐसे में शिव मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ देखी जाती है।

हम आगरा के जी शिव मंदिर की बात कर रहे हैं वह राजेश्वर महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है और 900 साल पुराना है। यह मंदिर शमसाबाद रोड पर मौजूद है और कई लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है। इस मंदिर से कहीं सारे रहस्य भी जुड़े हुए हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में मौजूद शिवलिंग स्वयंभू है, जो दिन में तीन बार रंग बदलता है। यहां महादेव भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं।

तीन बार बदलता है रंग

राजेश्वर मंदिर में जो शिवलिंग मौजूद है उसे चमत्कारी बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक यह दिन में तीन बार रंग बदलता है। सुबह की आरती पर यह सफेद दोपहर में हल्का नीला और शाम की आरती के समय गुलाबी रंग का दिखाई देता है। 900 साल पुराने मंदिर के चमत्कार से हर कोई हैरान है।

ऐसी है कहानी

इस मंदिर से सदियों पुरानी एक कहानी भी जुड़ी हुई है। इस कहानी के मुताबिक राजस्थान के राजाखेड़ा से एक सेट नर्मदा नदी से शिवलिंग लेकर आ रहे थे। रात्रि होने पर वह एक जगह विश्राम के लिए रुके। उन्हें सपना आया की शिवलिंग यहीं पर स्थापित होना चाहता है। इसके बाद बैलगाड़ी से शिवलिंग अपने आप यहां पर स्थापित हो गया। से इसे राजेश्वर महादेव के नाम से पहचाने जाने लगा। लोगों के बीच या अचलेश्वर पर महादेव के नाम से भी प्रसिद्ध है।

सावन में लगता है मेला

वैसे तो इस मंदिर में आम दिनों में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है लेकिन सावन के सोमवार पर यहां विशेष आयोजन होते हैं। सावन के पहले सोमवार पर यहां मेला लगता है उसके बाद अलग-अलग सोमवार को आगरा के चारों महादेव मंदिरों पर मेला लगता है। सबसे पहले मिला राजेश्वर मंदिर में ही लगता है जिसमें हजारों की संख्या में भक्ति पहुंचते हैं। भक्तों के बीच यह मानता है कि अगर सच्चे मन से राजेश्वर महादेव की पूजन की जाती है तो सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews