
Friend killed his friend : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी। दरअसल एक युवक को अपने दोस्त की पत्नी से ही प्रेम हो गया और इसी के बाद मर्डर की ये साजिश रची गई। इस दौरान दोस्ती का नाटक भी चलता रहा और मौका पाकर उसने आरोपी ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।
छिपरामऊ कोतवाली क्षेत्र में राजू शर्मा नाम अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। वो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। इसी दौरान उसकी जान पहचान सगीर नाम के युवक से हुई और धीरे धीरे दोस्ती हो गई। इसके बाद राजू अपने दोस्त सगीर को घर भी लाने लगा। राजू के घर पर दोनों अक्सर शराब पार्टी भी करते थे।
लेकिन इसी दौरान सगीर की नजदीकियां राजू की पत्नी से बढ़ने लगी और उनके बीच प्रेम संबंध हो गया। अब सगीर रोज राजू के घर आने लगा। करीब एक महीने पहले राजू का अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हुआ और उसने पत्नी की पिटाई कर दी। इस बात से सगीर का खून खौल गया और उसने राजू की हत्या की प्लानिंग कर ली। इसके बाद आठ जून को सगीर राजू के घर आया और उसकी पत्नी और बच्चों को मेला दिखाने के बहाने ले गया।
लेकिन सगीर का प्लान कुछ और ही था। उन लोगों को मेले में छोड़कर वो वापस राजू के घर आया और उसे जमकर पीटा। इसके बाद उसने मुंह दबाकर उसे मारने की कोशिश की। कामयाब नहीं होने पर उसने राजू की पत्नी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। जब इस घटना का खुलासा हुआ तो पुलिस ने मामले की पड़ताल की और सगीर और राजू की पत्नी के प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ। अब पुलिस ने इस दोनों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

