Independence Day 2023 : 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा – सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन से बदल रहा है भारत

Independence Day 2023 : 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा – सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन से बदल रहा है भारत

IIndependence Day 2023, Independence Day : मंगलवार यानी आज भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री आज लगातार 10वीं पर लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहरा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब जनसंख्या के मामले में भी अग्रणी देश हैं। इतना बड़ा देश, मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।”

पीएम मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा “मैं उन सभी बहादुर दिलों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया।” भारत के उत्थान और विकास के परिणामस्वरूप देश में वैश्विक विश्वास नवीनीकृत हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि भारत मणिपुर के साथ खड़ा है और पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति में सुधार हो रहा है। देश मणिपुर के लोगों के साथ खड़ा है। समाधान केवल शांति से ही पाया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार समाधान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

  • सरकार अगले महीने ‘विश्वकर्मा जयंती’ पर श्रमिकों के लिए 15,000 करोड़ रुपये की ‘विश्वकर्मा योजना’ शुरू करेगी।
  • PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले से घोषणा की कि केंद्र उन लोगों को ऋण पर ब्याज में राहत देने के लिए एक योजना लाएगी, जो शहरों में रहते हैं और अपना घर बनाना चाहते हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा यह मोदी की गारंटी है कि भारत अगले 5 वर्षों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।
  • मोदी ने कहा कि उनका लक्ष्य महिला नेतृत्व वाले विकास को समर्थन देकर 2 करोड़ करोड़पति दीदी बनाने का है।
  • उन्होंने कहा कि केंद्र देश में कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन संचालन और मरम्मत में प्रशिक्षित करने की योजना लाएगा।
  • देश भूमि के सभी हिस्सों के विकास के लिए क्षेत्रीय आकांक्षाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा।

डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी एंड डाइवर्सिटी में देश के सपनों को साकार करने की क्षमता -PM

पीएम मोदी ने कहा, “आज हमारे पास जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता है – ये तीनों मिलकर देश के सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं।” पीएम मोदी ने देशभर में बारिश के कारण आई प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य और केंद्र सरकार हाल की आपदाओं से पीड़ित लोगों की मदद करें।

Reform, Perform और Transform से देश बदल रहा- पीएम मोदी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया नारा दिया उन्होंने कहा कि सुधार प्रदर्शन और परिवर्तन से देश बदल रहा है। Reform, Perform और Transform से देश में विकास की गति तेज है। पीएम ने कहा कि वैश्विक विशेषज्ञ कह रहे हैं कि भारत अब नहीं रुकेगा। सभी रेटिंग एजेंसियां ​​देश की सराहना कर रही हैं। बदलती दुनिया को आकार देने में भारतीय लोगों की क्षमताएं स्पष्ट हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के शासन में देश में लगभग 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आकर नव मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग का हिस्सा बन गए हैं।

सरकार विश्वकर्मा योजना’ शुरू करेगी- PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि सरकार अगले महीने ‘विश्वकर्मा जयंती’ पर श्रमिकों (जैसे सुनार, नाई, धोबी और अन्य) के लिए 15,000 करोड़ रुपये की ‘विश्वकर्मा योजना’ शुरू करेगी।

ऋण पर ब्याज में राहत देने के लिए योजना

PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले से घोषणा की कि केंद्र उन लोगों को ऋण पर ब्याज में राहत देने के लिए एक योजना लाएगी, जो शहरों में रहते हैं और अपना घर बनाना चाहते हैं।

दस साल के शासन का पूरा ब्योरा 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा – दस साल के शासन का पूरा ब्योरा दे सकते हैं:

  • नगर निकायों के लिए, यह 70,000 करोड़ से बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
  • केंद्र किसानों के लिए यूरिया सब्सिडी पर लगभग 10 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
  • वन रैंक वन पेंशन योजना पर सरकार की नजर 70,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
  • मुद्रा योजना के तहत लोगों के स्वरोजगार के लिए 20 लाख करोड़ से अधिक खर्च किये गये।
  • उन्होंने कहा कि करीब 8 करोड़ लोग नया कारोबार शुरू करते हैं
  • गरीबों के लिए घरों पर खर्च अब 90,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 4 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
  • केंद्र से राज्यों को भेजा जाने वाला पैसा 30 लाख करोड़ से बढ़कर 100 लाख करोड़ हो गया।

PM Modi ने 77वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी 

PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से देशवासियों को 77वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने अमृत काल में विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की बात कही है।

प्रधानमंत्री लाल किले पर पहुंच गए हैं। वह थोड़ी ही देर में 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के भाषण से पहले पीएम मोदी ने लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इससे पहले पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है।

राहुल गांधी ने भी भारत के लोगों को दी बधाई

वही 77 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने भी भारत के लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि भारत माता हर भारतीयों की आवाज है।

क्या है इस बार का थीम 

देश में हर साल अलग थीम पर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। वहीं इस वर्ष के थीम की बात करें तो स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम राष्ट्र पहले, हमेशा पहले है। इस दिन सभी कार्यक्रम आयोजन इसी थीम पर आयोजित किए जाएंगे।

पीएम कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं 

77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए जाने वाले भाषण पर सबकी नजर टिकी होगी। माना जा रहा है कि 2024 के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। ऐतिहासिक लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाषण देने के दौरान पीएम मोदी देश की जनता के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। आइए इसपर डालते हैं एक नजर :

भारत की ख्याति से संबंधित बातें 

G20 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ महत्वपूर्ण बात कर सकते हैं। बता दे की 15 अगस्त को लाल किले से पीएम देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान दिल्ली में होने वाले की-20 शिखर सम्मेलन पर पीएम मोदी देश की जनता को संबोधित करेंगे।अब तक का यह सबसे बड़ा कूटनीतिक सम्मेलन है। जिसमें विश्व के सभी ताकतवर देश के प्रमुख भारत आएंगे। भारत में आयोजित होने वाले g20 शिखर सम्मेलन अब महल 3 हफ्ते दूर है। ऐसे में विश्व स्तर पर भारत की ख्याति से संबंधित बातें पीएम मोदी कर सकते हैं।

10 सालों के लेखा-जोखा 

इसके साथ ही बीते 10 सालों के लेखा-जोखा भी पीएम मोदी देश की जनता के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। 2018 में लाल किला से उन्होंने भाषण दिया था। उन्होंने पिछले 5 साल का लेखा-जोखा पेश किया था। ऐसे माना जा रहा है कि अब आगामी चुनाव से पहले 10 साल का लेखा-जोखा पेश करने के साथ ही वह देश में हुए महत्वपूर्ण बदलाव पर भी जनता को संबोधित करेंगे।

आयुष्मान योजना के दूसरे फेज को लागू किया जा सकता है

आयुष्मान योजना के दूसरे फेज को लागू किया जा सकता है। पीएम मोदी इस पर लाल किले से महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। इसके दायरे में शहरी और लोअर मिडल क्लास लोगों को भी शामिल कर सकते हैं। पीएम मोदी संदेश देकर मिडिल क्लास को भी आयुष्मान योजना के तहत हेल्थ इंश्योरेंस में प्राथमिकता दे सकते हैं।

सामाजिक संदेश

इस दौरान पीएम मोदी सामाजिक संदेश देते हुए महिलाओं, दलितों, पिछड़ों सहित स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे योजनाओं कभी विस्तार कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी विपक्षी गठबंधन सहित आम चुनाव के बारे में अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र कर सकते हैं। साथ ही विवादित मुद्दे को भी उठाया जा सकता है। पाकिस्तान और चीन पर भी इस दौरान पीएम मोदी कुछ महत्वपूर्ण बात कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews