
CEC Gyanesh Kumars resignation Demand INDIA Alliance MP protest
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ने जोर पकड़ लिया है, विपक्षी पार्टियों के संगठन INDIA गंठबंधन ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने आज अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे, बावजूद इसके राहुल गांधी ने बैरिकेड पर चढ़कर अपना आक्रोश जताया।
संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग तक विरोध मार्च
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है और इस्तीफे की मांग तेज हो गई है, आज विरोध जताते हुए इंडिया गठबंधन पार्टियों ने संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग तक पैदल मार्च निकाला, मार्च में शामिल सांसद “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगा रहे थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
CEC ज्ञानेश कुमार सरकार की कठपुतली है
विरोध मार्च में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा आज़ादी के बाद जनता को वोट का अधिकार मिला था, जिसे मोदी सरकार ख़त्म करने की कोशिश कर रही है। CEC ज्ञानेश कुमार सरकार की कठपुतली है। ज्ञानेश कुमार वही करते हैं जो मोदी और शाह कहते हैं। इससे लोकतंत्र-संविधान ख़त्म हो जाएगा और तानाशाही कायम होगी। INDIA गठबंधन के लोग इस अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम लड़ते रहेंगे और जीतेंगे।
ज्ञानेश कुमार को ‘वोट चोरी’ का ज्ञान देने वाले सबसे बड़े चोर
खड़गे ने कहा ज्ञानेश कुमार तो चोर है ही लेकिन जिसने उसे ‘वोट चोरी’ का ज्ञान दिया, वो सबसे बड़े चोर हैं। इन चोरों के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। आज देश की जनता जान रही है कि उनके वोट चोरी हो रहे हैं और उनकी आजादी ख़त्म हो रही है। गांधी जी, नेहरू जी, अंबेडकर जी और बाकी नेताओं की मेहनत से संविधान बना था, लेकिन ये सरकार उसे ख़त्म करने पर तुली है।
वोट चोरों के खिलाफ खड़ा है INDIA ✊ pic.twitter.com/76bfLq5OlB
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
ज्ञानेश- अब खेल ख़त्म… जेल तो जाना होगा pic.twitter.com/WbctsQlrhD
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
Gyanesh Hatao, Democracy Bachao
📍 Delhi pic.twitter.com/zvJBJoaWJG
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो ✊
अब बचने का कोई रास्ता नहीं है…
📍 दिल्ली pic.twitter.com/wWrJbrHERA
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

